Move to Jagran APP

पश्चिम चंपारण में मारपीट और लूटपाट मामले में अठारह नामजद, एक गिरफ्तार

सभी आरोपी लाठी फरसा से लैंस हो कर आए तथा मारपीट शुरू कर दिया। बचाने आई महिला के पतोहू लड़की व पोते को रड़ व फरसा से मारकर लहूलुहान कर दिया तथा उनके गहने लूट लिए। विरोध करने पर पीडि़त महिला का हाथ तोड़ दिया।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Published: Sun, 17 Jan 2021 04:17 PM (IST)Updated: Sun, 17 Jan 2021 04:17 PM (IST)
पश्चिम चंपारण में मारपीट और लूटपाट मामले में अठारह नामजद, एक गिरफ्तार
पश्चिम चंपारण के नौतन में मारपीट के बाद केस दर्ज।

 पश्चिम चंपारण, जासं । थाना क्षेत्र के रेखा सुंदरपट्टी मुरतिया में हरवे हथियार से लैस होकर घर में घुसकर मारपीट व लूटपाट करने के मामले में पुलिस ने एक को गिरफ्तार किया है। मामले में पीडित महिला राजकुमारी देवी ने गांव के ही ध्रुप साह, सरिता देवी, सुबीता देवी, मराछो देवी, सुकट दास, शांति देवी, सीता देवी, नवल साह, तारकेशवर साह, प्रभा देवी सहित अठारह लोगों को नामजद बनाया है। पीडि़त महिला ने पुलिस को बताया कि शनिवार को दोपहर बाद सभी आरोपी लाठी फरसा से लैंस हो कर आए तथा मारपीट शुरू कर दिया। बचाने आई महिला के पतोहू, लड़की व पोते को रड़  व फरसा से मारकर लहूलुहान कर दिया तथा उनके गहने लूट लिए। विरोध करने पर पीडि़त महिला का हाथ तोड़ दिया तथा आरोपियों ने फूस का घर उजाड़ दिया। थानाध्यक्ष अनुज कुमार पांडेय ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर एक आरोपी ध्रुप साह को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में जुट गई हैं। 

loksabha election banner

 पुलिस पर हमला कर अभियुक्त को छुड़वाने के मामले में दो गिरफ्तार 

योगापट्टी। नवलपुर थाना की पुलिस ने शनिवार की रात थाना क्षेत्र के खलवा टोला पिपरहिया गांव में छापेमारी कर दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी हरि मुखिया और अमरूद उर्फ अनिरूद्ध मुखिया को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपी पर नवलपुर थाना में पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर अभियुक्त को ले जाने के क्रम में हमला कर अभियुक्त को छुड़वाने और पुलिस के साथ मारपीट करने का आरोप है। थानाध्यक्ष श्यामकिशोर यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पर 10 जनवरी को थाना क्षेत्र के खलवाटोला पिपरहिया गांव में वारंटी को गिरफ्तार करने के लिए गई थी। इस दौरान हरि मुखिया और अमरूद उर्फ अनिरूद्ध मुखिया गांव के महिला पुरूषों के साथ समूह बनाकर पुलिस पर हमला कर  दिया। जिससे गिरफ्तार आरोपी फरार हो गया। 

दो आरोपी गिरफ्तार 

योगापट्टी। थाना की पुलिस ने शनिवार की रात छापेमारी कर थाना के म'छरगावां और डुमरी गांव से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों में एक म'छरगावां गांव निवासी शेषनाथ साह तथा दूसरा डुमरी गांव निवासी किशोरी महतो है। जिसपर थाने में कांड संख्या 33/2021 दर्ज है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.