Move to Jagran APP

महाराष्ट्र सरकार और डीजी का फूंका पुतला

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के बारे में अभद्र टिप्पणी व मुंबई पुलिस द्वारा बिहार पुलिस के चार अधिकारियों के खिलाफ की गई प्राथमिकी के विरोध में गुरुवार को भारतीय जनता टीवी एंड सिने कामगर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष फूल सिंह ने शहर के सरैयागंज टावर चौक पर महाराष्ट्र सरकार व मुंबई पुलिस के डीजी का पुतला दहन किया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Aug 2020 01:53 AM (IST)Updated: Fri, 14 Aug 2020 06:12 AM (IST)
महाराष्ट्र सरकार और डीजी का फूंका पुतला
महाराष्ट्र सरकार और डीजी का फूंका पुतला

मुजफ्फरपुर। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के बारे में अभद्र टिप्पणी व मुंबई पुलिस द्वारा बिहार पुलिस के चार अधिकारियों के खिलाफ की गई प्राथमिकी के विरोध में गुरुवार को भारतीय जनता टीवी एंड सिने कामगर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष फूल सिंह ने शहर के सरैयागंज टावर चौक पर महाराष्ट्र सरकार व मुंबई पुलिस के डीजी का पुतला दहन किया। कहा कि पहले तो एक साजिश के तहत बिहार के बेटे की हत्या कर दी गई। अब महाराष्ट्र सरकार व मुंबई पुलिस अपराधियों को बचाने में लगी है। पुतला दहन में रमन सिंह, अनिल सिंह, रामजी चौधरी, शशि, गुड्डू शाही, अनिल कुमार, राजू , रौशन शुक्ला आदि भी थे। सीएम व विधायक का पुतला फूंका

loksabha election banner

युवा राजद के कार्यकर्ताओं ने मुशहरी प्रखंड कार्यालय पर विधायक बेबी कुमारी व सीएम नीतीश कुमार का पुतला फूंका। वक्ताओं ने लोहिया स्वच्छ बिहार के प्रखंड समन्वयक रविश शाही को अपने पद को दुरुपयोग कर खुलेआम शराब पीने और भ्रष्टाचार में लिप्त रहने के कारण ं पदमुक्त करने की माग की। मौके पर युवा राजद के प्रखंड अध्यक्ष विश्वनाथ सहनी, जिला प्रवक्ता अजय कुमार मिश्रा, शंभू राय, अजित कुमार यादव, सुरेश मांझी आदि थे। प्रखंड समन्वयक का पुतला फूंका

लोहिया स्वच्छ बिहार के प्रखंड समन्वयक के मुशहरी प्रखंड कार्यालय में शराब के साथ वायरल फोटो के मामले ने तूल पकड़ लिया है। गुरुवार को भाकपा माले ने प्रखंड कार्यालय में प्रखंड समन्वयक रविश शाही का पुतला फूंका। मौके पर उदय चौधरी, ओमप्रकाश सिंह, लखिन्द्र पासवान, संजीव कुमार, अरुण दास, लालबाबू ठाकुर, महेश पासवान, राजू साह, लखिन्द्र राय आदि थे। उधर, राजद के जिला सचिव शंभू राय ने डीएम से इस मामले में कार्रवाई की मांग की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.