Move to Jagran APP

पूर्वी चंपारण पंचायत, मुखिया चुनाव रिजल्‍ट 2021: भेलाही से मुखिया प्रत्याशी सुमन पटेल ने जीत हासिल की

East Champaran Mukhiya Chunav 2021 Results रक्सौल अनुमंडल में रामगढ़वा प्रखंड के जैतापुर पंचायत के राजीव सिंह नवनिर्वाचित मुखिया बने हैं। वहीं रामगढ़वा प्रखंड के पखनहिया पंचायत से धीरज कुमार 1000 से जीत गए एवं वर्तमान मुखिया प्रेम साह हारे।

By Ajit KumarEdited By: Published: Tue, 14 Dec 2021 11:06 AM (IST)Updated: Tue, 14 Dec 2021 11:06 AM (IST)
तापुर पंचायत के मुखिया पद पर राजीव सिंह चुनाव जीत गए हैं। फोटो- जागरण

रक्सौल (पूर्वी चंपारण), जासं। भेलाही से मुखिया प्रत्याशी सुमन पटेल ने चखा जीत का स्वाद। उन्हें मुखिया पद पर जीत मिल गई है। रक्सौल रामगढ़वा अहिरौलिया से हरिनारायण दास नवनिर्वाचित। रक्सौल रामगढ़वा पखनहिया से दुबारा पंस पद पर रिजवाना खातुन विजयी। वहीं रक्सौल रामगढ़वा प्रखंड पखनहिया से मुखिया के लिए धीरज कुमार नवनिर्वाचित किए गए। रक्सौल पलानवा जगधर से रामयश सिंह की पत्नी मुखिया पद पर प्रभा देवी विजयी रहीं।रामगढ़वा प्रखंड के जैतापुर पंचायत के मुखिया पद पर राजीव सिंह चुनाव जीत गए हैां। राजीव सिंह मुखिया के लिए 150 मतों से निर्वाचित हुए हैं। काउंटिंग स्थल पर पूरी तरह से चाक चौबंद रही सुरक्षा व्यवस्था। रामगढ़वा जैतापुर पंचायत से पंस- 01 से राजकुमारी सिंह निर्वाचित हुई हैं।

loksabha election banner

जोकियारी से राजू महतो बने मुखिया

रक्सौल अनुमंडल में जोकियारी से राजू महतो नवनिर्वाचित मुखिया घोषित किए गए। पुरंदरा के नवनिर्वाचित मुखिया बने श्रीनट। सिसवा से रामनारायण राय पुनः मुखिया बने। रामगढ़वा प्रखंड आमोदेई से नसीबुल हक चुनाव जीते। परसौना तपसी की नवनिर्वाचित मुखिया बनीं फरहत आरा। अशोक कुमार सिंह लौकरिया से मुखिया घोषित। राजू महतो जोकियारी के बने मुखिया। हरनाही से मो जाफिर मुखिया पद पर जीते। सुमन चौरसिया पनटोका पंचायत की मुखिया बनी। रक्सौल जिला परिषद 2 से सुनीता देवी चुनाव जीती।

रामगढ़वा प्रखंड के पखनहिया पंचायत से धीरज कुमार 1000 मतों से चुनाव जीत गए एवं वर्तमान मुखिया प्रेम साह हारे। रक्सौल पुरंदरा से मुखिया प्रत्याशी श्रीनट अपने प्रतिद्वंदी आलोक राय नट को हराया। रक्सौल रामगढ़वा प्रखंड के अधकपरिया से अंजुम आरा विजयी रही। रामगढ़वा पखनहिया से गीता देवी पुनः समिति सदस्य निर्वाचित हुई। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.