पूर्वी चंपारण, जासं।बनकटवा प्रखंड क्षेत्र की बिजबनी उत्तरी पंचायत से मुखिया पद के लिए जंगबहादुर चौरसिया चुनाव जीत गए हैं। वहीं बंजरिया प्रखंड के फुलवार उत्तरी पंचायत के मुखिया पद पर रामावती देवी चुनाव जीती। मदन यादव की है पत्नी। वही पंसस के पद पर सुनीता देवी हुई विजयी। लक्ष्मीकांत पासवान की है पत्नी। बंजरिया प्रखंड के रोहिनिया पंचायत के मुखिया पद पर दिलीप मुखिया की पत्नी चुनाव जीती। बंजरिया प्रखंड के पंचायत समिति क्षेत्र संख्या 2 से रेणु देवी चुनाव जीती। मनोज जायसवाल उर्फ सुखाड़ी की है पत्नी। बंजरिया प्रखंड के जनेरवा पंचायत के मुखिया पद पर इंताबुल चुनाव जीते। बंजरिया प्रखंड के फुलवार उत्तरी पंचायत से रमावती देवी को 1332 वहीं आयशा खातून को 1156 मत मिले। दूसरी ओर,चिरैया प्रखंड के महुआवा पूर्वी पंचायत से मुखिया पद पर परवेज आलम को 1906 एवं बसी अख्तर को 1684 मत मिले। चिरैया प्रखंड में महुआवा पश्चिमी पंचायत से मुखिया पद पर निसार अहमद को 1130 तथा उमाकांत राय को 1072 मोट प्राप्त हुए।
पूर्वी चंपारण जिले के बनकटवा प्रखंड की झझरा पंचायत से मुखिया पद पर नागेंद्र यादव उर्फ भुवाली जीते। वहीं बनकटवा प्रखंड क्षेत्र की जीतपुर पंचायत से मुखिया पद पर अशोक गुप्ता की पत्नी प्रभा देवी चुनाव जीत गई हैं। दूसरी तरफ पश्चिमी चंपारण जिले में बेतिया के मझौलिया रतनमाला से मुखिया प्रत्याशी निर्मला तिवारी विजयी। बनकटवा प्रखंड के जीतपुर पंचायत से मुखिया पद पर प्रभादेवी 2651 मत मिले वहीं सीमा खातून को 1752 मत मिले। झंझरा पंचायत से पंचायत समिति सदस्य के लिए नगेंद्र प्रसाद विजयी हुए। जीतपुर पंचायत से चंदा देवी झंझरा पंचायत से लवकेश सिंह चुनाव जीत गए हैं।
a