Move to Jagran APP

पूर्वी चंपारण के सांसद राधामोहन सिंह को मिली नई जिम्‍मेदारी, बनाए गए भाजपा के राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष

Radhamohan Singh भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पूर्वी चम्पारण के सांसद कृषि मंत्री राधामोहन सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। उनके मनोनयन पर पूर्वी चंपारण जिले में खुशी की लहर है ।

By Murari KumarEdited By: Published: Sat, 26 Sep 2020 05:45 PM (IST)Updated: Sat, 26 Sep 2020 05:45 PM (IST)
पूर्वी चंपारण के सांसद व पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह

पूर्वी चंपारण, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पूर्वी चम्पारण के सांसद व पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह को राज्य से एकलौता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत कर चम्पारण समेत पूरे बिहार को गौरवान्वित किया है।

loksabha election banner

एक नजर राजनीतिक सफर पर

विद्यार्थी परिषद के नगर प्रमुख से अपना सार्वजनिक जीवन शुरू करनेवाले राधामोहन सिंह इसके पहले भाजपा संगठन में बिहार प्रदेश अध्यक्ष, उतराखंड के प्रभारी, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय सदस्यता प्रभारी व राष्ट्रीय चुनाव प्रभारी भी रह चुके हैं। वे पूर्वी चम्पारण सीट से आठवीं बार सांसद हैं। 71 वर्षीय राधामोहन सिंह 26 मई 2014 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मंत्रीपरिषद में कृषि मंत्री के रूप में नियुक्त किए गए थे।

 उनके मनोनयन पर जिले में खुशी की लहर है। उनके मनोनयन पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल, प्रदेश प्रवक्ता अखिलेश कुमार सिंह, राज्य के कला संस्कृति मंत्री प्रमोद कुमार, सांसद रमा देवी, विधायक श्यामबाबू प्रसाद, सचिंद्र प्रसाद सिंह, जिलाध्यक्ष प्रकाश अस्थाना, विधान पार्षद बबलू गुप्ता आदि ने बधाई दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.