बोले डॉ. शकील अहमद, सोनिया से केवल शिष्टाचार मुलाकात, निलंबन से कोई लेना देना नहीं Madhubani News
लोकसभा चुनाव में मधुबनी से महागठबंधन प्रत्याशी के मैदान में रहने के बाद भी निर्दलीय चुनाव लड़ऩे के कारण कांग्रेस ने डॉ. अहमद को पार्टी से निलंबित कर दिया था।
By Ajit KumarEdited By: Published: Fri, 06 Sep 2019 07:53 AM (IST)Updated: Fri, 06 Sep 2019 07:53 AM (IST)
मधुबनी, जेएनएन। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. शकील अहमद ने कहा कि नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने गए थे। इससे उनके निलंबन से कोई लेना देना नहीं है। पार्टी अध्यक्ष बनने के बाद सोनिया गांधी को शुभकामना देने गए थे। उनसे मुलाकात का पहले समय मांगा था। सोनिया गांधी का बुलावा आया था। उनसे यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी।
गौरतलब है कि गत लोकसभा चुनाव में मधुबनी से महागठबंधन प्रत्याशी के मैदान में रहने के बाद भी निर्दलीय चुनाव लड़ऩे के कारण कांग्रेस ने डॉ. अहमद को पार्टी से निलंबित कर दिया था। सोनिया गांधी से डॉ. शकील अहमद की मुलाकात के बाद उनका पार्टी से निलंबन समाप्त होने के कयास लगाए जा रहे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें