Muzaffarpur News : पूर्व मंत्री रमई राम की बेटी भाजपा में शामिल, सांसद रविकिशन ने दिलाई पार्टी की सदस्यता
बिहार के पूर्व मंत्री रमई राम की पुत्री डा. गीता कुमारी शनिवार को भाजपा में शामिल हो गईं। पूर्व मंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने यहां रामदयालु स्थित एक होटल में डा. गीता के भाजपा में शामिल होने की घोषणा की।
मुजफ्फरपुर, जागरण संवाददाता। बिहार के पूर्व मंत्री रमई राम की पुत्री डा. गीता कुमारी शनिवार को भाजपा में शामिल हो गईं। पूर्व मंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने रामदयालु स्थित एक होटल में डा. गीता के भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। इसके बाद गोरखपुर के सांसद एवं सिने स्टार रवि किशन ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।
इस दौरान वहां नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल मौजूद रहे। इस दौरान डा. गीता देवी ने कहा कि राज्य की महागठबंधन सरकार अनुसूचित जाति पर अत्याचार कर रही है। उन्हें जेल में डाल रही है। दूसरी ओर पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि इसे देखकर ही मैंने भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया है। विदित हो कि रमई राम लालू और नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में शामिल रहे। बोचहां उपचुनाव में उन्होंने बेटी डा. गीता को वीआईपी से मैदान में उतारा था। इस वर्ष जुलाई में उनका निधन हो गया था।