विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Muzaffarpur Coronavirus News Update : डीएम ने शहर के इस इलाके को घोषित किया कोरोना हॉटस्पॉट

By Ajit KumarEdited By:
Published: Sun, 31 May 2020 09:40 AM (IST)

Muzaffarpur Coronavirus News Update अहियापुर के रसुलपुर सालिम में 500 मीटर एरिया को सील कर दंडाधिकारी व पुलिसकर्मियों की तैनाती।

Muzaffarpur Coronavirus News Update : डीएम ने शहर के इस इलाके को घोषित किया कोरोना हॉटस्पॉट
Muzaffarpur Coronavirus News Update : डीएम ने शहर के इस इलाके को घोषित किया कोरोना हॉटस्पॉट

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। जिले में कोरोना पॉजिटिव के रोज नए मामले सामने आ रहे हैं। अहियापुर के एसकेएमसीएच इलाके से लगातार पॉजिटिव केस मिलने के बाद प्रशासन ने वहां पर कंटेनमेंट जोन बनाने का निर्णय लिया था। डीएम डॉ. चंद्रशेखर ङ्क्षसह के निर्देश पर शनिवार को एसडीओ पूर्वी डॉ.कुंदन कुमार व नगर डीएसपी रामनरेश पासवान ने असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी एवं श्रीकृष्ण चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (एसकेएमसीएच) के अधीक्षक के साथ विमर्श कर संबंधित टोले को चिह्नित किया। इसके बाद मेडिकल से सटे रसुलपुर सालिम इलाके में कंटेनमेंट जोन बनाया।

कम्युनिटी ट्रांसफर से कई केस सामने आए

एसडीओ पूर्वी ने बताया कि रसुलपुर सालिम टोला में अचानक कम्युनिटी ट्रांसफर से कई कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। प्रशासन के निर्देश पर वहां कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। यहां पर करीब पांच सौ मीटर एरिया को सील किया गया है। माइङ्क्षकग कर लोगों को अवगत कराया गया है। वहां पर दंडाधिकारी व पुलिसकर्मियों की 24 घंटे तैनाती कर दी गई है। आने-जाने वाले लोगों पर रोक रहेगी।

टोले के सभी लोगों की होगी जांच

उन्होंने कहा कि रविवार से वहां पर मेडिकल टीम कैंप करेगी, जो टोले के सभी लोगों की जांच कर सैंपल लेगी। नमूनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो यह आदेश लागू रहेगा। अगर निगेटिव रिपोर्ट आई तो फिर इसे हटा लिया जाएगा।

संक्रमण रोकने को लेकर प्रशासन ने उठाया यह कदम

बता दें कि शुक्रवार को अहियापुर के रसुलपुर, बीनू नगर, झपहां व टीएमसी से संबंधित चार पॉजिटिव मरीज सामने आए थे। इसके पहले एसकेएमसीएच व उसके आसपास के इलाके से पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं। इनमें एसकेएमसीएच के पीजी के छात्र व अन्य लोग शामिल हैं। इन सभी को देखते हुए संक्रमण रोकने को लेकर प्रशासन की तरफ से कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।