विधान पार्षद संजय झा के मंत्री बनने पर खुशी में झूमे जदयू नेता व समर्थक
युवा जदयू एवं संजय झा फ्रेंड्स क्लब के कार्यकर्ताओं ने रंग-गुलाल लगाकर किया खुशी का इजहार।नेताओं ने कहा-उनके मंत्री बनने से मिथिलांचल का सर्वांगीण विकास होगा।
दरभंगा, जेएनएन। जदयू के राष्ट्रीय महासचिव संजय झा के बिहार सरकार का जल संसाधन मंत्री बनते ही जिले के जदयू कार्यकर्ताओं, युवा जदयू एवं संजय झा फ्रेंड्स क्लब के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। मंगलवार को लहेरियासराय में आयुक्त कार्यालय के समक्ष लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगा और मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। जदयू जिला अध्यक्ष सुनील भारती, संजय झा फ्रेंड्स क्लब के संयोजक समीर कुमार झा, शिवनंदन सिंह के नेतृत्व कार्यकर्ताओं ने अपनी खुशी साझा की।
मौके पर जदयू के वरिष्ठ नेता डॉ. रामप्रवेश पासवान, मदन राय, हिमांशु शेखर झा, राजेश्वर राणा उर्फ बिल्कुल सिंह, पप्पू महासेठ, प्रदीप महतो, राजीव सिंह, अनिल बिहारी, समीर झा, राहुल पासवान, मुकेश कुमार ङ्क्षसह, मिथिलेश झा, नवनीत सिंह, अवनीश चौधरी, शेखर झा, राजकुमार झा, चंद्रशेखर झा, शुभम कुमार झा, पीके राज, अमन कुमार झा, लालटून शर्मा, महेश महथा आदि मौजूद थे। इधर, बिहार विधान परिषद सदस्य संजय झा को बिहार मंत्रिमंडल में जल संसाधन मंत्री बनाए जाने पर हायाघाट प्रखंड में खुशी की लहर दौड़ गई।
इस दौरान जदयू राज्य परिषद सदस्य प्रो. विनय कुमार चौधरी उर्फ अजय चौधरी, रवींद्र नाथ सिंह उर्फ चिंटू सिंह, जदयू किसान मोर्चा के प्रदेश महासचिव रवींद्र कुमार यादव, डॉ. रामप्रवेश पासवान, डॉ. विनय कुमार पासवान, पूर्व प्रमुख अशोक कुमार सिंह, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष कैलाश ठाकुर, योगेंद्र राय, आनंद बैठा, शेखर सुमन, विकास कुमार सिंह, केवल मंडल, रजनीश कुमार सिंह उर्फ सिंह, रोहित चौधरी, माधव कुमार लाभ, साकेत कुमार लाभ, मनीष कुमार चौधरी, अरविंद यादव, प्रवीण चौधरी, श्यामसुंदर चौधरी ने कहा कि उनके मंत्री बनने से मिथिलांचल का सर्वांगीण विकास होगा। विकास की गति तेज होगी।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप