Move to Jagran APP

सड़क पर आ गया कांग्रेस का विवाद, पार्टी कार्यकर्ताओं ने तिलक मैदान से किया किनारा

जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर नये कार्यालय का शुभारंभ। महिला अनुसूचित जाति आइटी सेल मछुआरा विभाग अलग। प्रदेश अध्यक्ष ने जिलाध्यक्ष से मांगी रिपोर्ट।

By Ajit KumarEdited By: Published: Tue, 28 May 2019 11:52 AM (IST)Updated: Tue, 28 May 2019 11:52 AM (IST)
सड़क पर आ गया कांग्रेस का विवाद, पार्टी कार्यकर्ताओं ने तिलक मैदान से किया किनारा

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। जिला कांग्रेस का विवाद सड़क पर आ गया है। करीब आधा दर्जन सेल व विभागों के अध्यक्षों ने पार्टी प्रवक्ता रहे सुशील शाही के साथ अलग कार्यालय खोलकर वहां सामूहिक रूप से पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि का आयोजन किया। प्रदेश कार्यालय को इसकी जानकारी दी। इधर कांग्रेस जिला कार्यालय तिलक मैदान में जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पुण्यतिथि का आयोजन किया गया तथा चुनाव के बाद हार की समीक्षा हुई।

loksabha election banner

   वैशाली से चुनाव लडऩे वाले बालकनाथ सहनी ने कहा कि जिला कांग्रेस के नेता प्रदेश के अलग-अलग सांसद, विधायक के खेमे में हैं। इससे दल को नुकसान हो रहा है। वह पार्टी के संगठन प्रभारी को इससे अवगत कराए है। इधर प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री मदनमोहन झा ने बताया कि उनको अभी नए प्रखंड अध्यक्ष के मनोनयन की जानकारी नहीं है। जिलाध्यक्ष से रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट के बाद ही कोई आधिकारिक बयान या कार्रवाई करेंगे।

अलग कार्यालय पर जुटे पुराने

सरैयागंज में महिला सेल, अनुसूचित जाति सेल, आईटी सेल, मछुआरा सेल, किसान कांग्रेस का अलग कार्यालय खोला गया। जहां इस सेल से जुड़े कार्यकर्ताओं के साथ पुराने कांग्रेस नेता जुटे। आइटी सेल के अध्यक्ष आलोक शर्मा, अनुसूचित जाति सेल के अध्यक्ष राजू राम, महिला सेल की आशा देवी ने बताया कि जिलाध्यक्ष का रवैया दल विरोधी है। पुराने कांग्रेसी को सम्मान नहीं मिल रहा है। लोकसभा चुनाव में बेहतर समन्वय नहीं हुआ। प्रखंड अध्यक्ष के मनोनयन में पक्षपात व एक खास समाज को जगह मिल रही है। सारी गतिविधि से प्रदेश मुख्यालय को अवगत कराया गया है।

कांटी प्रखंड अध्यक्ष को हटाया

जिला कांग्रेस कार्यालय में लोकसभा चुनाव की समीक्षा के दौरान कांटी प्रखंड के कार्यकारी अध्यक्ष व जिला प्रवक्ता का मनोनयन किया गया । पार्टी अध्यक्ष सूरज दास ने चुनाव पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर प्रदेश मुख्यालय भेजने की बात कही। इस बीच वेद प्रकाश को जिला प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी तथा अब्दुल कुदूस को कांटी का कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया। 

  जिलाध्यक्ष सूरज दास ने बताया कि जिला प्रवक्ता सहित कई को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए निष्कासित किया गया है। वे लोग किसी भी तरह के आयोजन के लिए स्वतंत्र हैं। बहुत जल्द पार्टी की नई कमेटी बनेगी। पूर्व की तरह पार्टी विस्तार व विभिन्न तरह का आयोजन किया जाएगा।  

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.