दिव्यांगों को मिलेगी अब ये बाइक, ट्राईसाइकिल व कृत्रिम अंग
दिव्यांगों को मिलेगी तीनपहिया बाइक, ट्राईसाइकिल तथा जिन दिव्यांगों के हाथ पैर नहीं है उनके लिए कृत्रिम हाथ पैर व अन्य सामग्री उपलब्ध कराया जाएगा।
मुजफ्फरपुर (जेएनएन)। पश्चिमी चंपारण जिले के सांसद सह भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने बताया है कि आगामी तीन नवंबर को नगर भवन में दिव्यांग शिविर का आयोजन होगा। पिछले वर्ष आयोजित किए गए शिविर में जिन दिव्यांगों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, उनके बीच तीपहिया बाइक, ट्राईसाइकिल व कृत्रिम अंग का वितरण किया जाएगा। इस पर होनेवाले आधा खर्च सांसद निधि तथा आधा खर्च भारत सरकार वहन करेगी। सांसद ने बताया कि रजिस्ट्रेशन करानेवाले दिव्यांगों के दिव्यांगता के अनुसार 16 दिव्यांगों को तीनपहिया बाइक, 320 को ट्राईसाइकिल तथा जिन दिव्यांगों के हाथ पैर नहीं है उनके लिए कृत्रिम हाथ पैर व अन्य सामग्री उपलब्ध कराया जाएगा। सांसद ने बताया कि तीन नवंबर को लगने वाले शिविर में दिव्यांगों का रजिस्ट्रेशन भी होगा, जो लोग रजिस्ट्रेशन कराएंगे उनकी दिव्यांगता के अनुसार अगले शिविर में उनको भी जरूरत के सामान उपलब्ध कराए जाएंगे। सांसद अपने आवास पर रविवार को पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने बताया कि बिहार- यूपी को जोड़ने वाली पथ मनुआपुल से पिपराघाट सेवरही भाया पटजिरवा एनएच 730 राष्ट्रीय उच्च पथ में शामिल कर भारत के गजट में प्रकाशित हो चुका है। अब इस राष्ट्रीय उच्च पथ की निर्माण की प्रक्रिया से शुरू होने वाली है। पखनाहा से पिपराघाट गंडक नदी पर पुल का निर्माण होगा। राष्ट्रीय उच्च पथ के निर्माण के लिए 850 करोड का डीपीआर भी बन चुका है। पखनाहा से पिपराघाट (उत्तर प्रदेश) तक गंडक नदी में पुल के साथ इस राष्ट्रीय उच्च पथ के निर्माण करने की सारी बाधा दूर हो गई है। इससे बेतिया और यूपी की दूरी काफी कम हो जाएगी। मौके पर चनपटिया विधायक प्रकाश राय, नौतन विधायक नारायण प्रसाद साह, भाजपा जिलाध्यक्ष गंगा प्रसाद पांडेय, भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुमार गौरव उस ¨रकी गुप्ता, मीडिया प्रभारी मुकेश सहाय उर्फ गांधी बाबा, मुखिया उमाकांत ¨सह, विजय चौधरी, रवि ¨सह, पन्नालाल साह, मनोज ¨सह, रूपक श्रीवास्तव, गुड्डू झा, केशवराज, लालबाबु श्रीवास्तव, किशोर ¨सह, रामजी यादव, मुन्ना तिवारी, दिलिप ¨सह, युवा नेता विजय कुमार चौधरी, रविकांत मिश्र, नीरज तिवारी, रामधनी पटेल, पप्पू ¨सह, हरिहर साह, संजय मिश्र, चंद्रमा ¨सह सहित कई लोग मौजूद रहे।