विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरपुर के दिघरा में लीज पर ली जाएगी 2.5 डिसमिल जमीन, दो साल से अटका एसटीपी निर्माण होगा पूरा

Published: Sun, 27 Sep 2026 10:13 PM (IST)

Budco Sewerage Treatment Plant: बुडको दिघरा में निर्माणाधीन सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के रुके हुए काम को पूरा करने के ...और पढ़ें

बुडको के परियोजना निदेशक ने जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को पत्र लिखकर प्रक्रिया तेज करने का अनुरोध किया है। फाइल फोटो

बुडको के परियोजना निदेशक ने जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को पत्र लिखकर प्रक्रिया तेज करने का अनुरोध किया है। फाइल फोटो

HighLights

  1. बुडको दिघरा एसटीपी के लिए निजी जमीन लीज पर लेगा।

  2. 2.5 डिसमिल जमीन विवाद से दो साल से काम अटका था।

  3. लीज प्रक्रिया से नाला निर्माण और प्रोजेक्ट पूरा होगा।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Dighra STP Muzaffarpur: दिघरा में निर्माणाधीन सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के काम को पूरा करने के लिए बुडको (BUDCO) निजी जमीन को लीज पर लेगा।

करीब 2.5 डिसमिल जमीन पर विवाद के कारण बीते दो वर्षों से निर्माण कार्य अटका हुआ है। अब बुडको ने जमीन को लीज पर लेकर नाला निर्माण और शेष प्रोजेक्ट को पूरा करने का निर्णय लिया है।

बुडको ने भेजा पत्र

बुडको के परियोजना निदेशक ने जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को पत्र लिखकर प्रक्रिया तेज करने का अनुरोध किया है। उन्होंने दिघरा रेलवे गुमटी के पास नाले के अलाइनमेंट में आ रही रैयती जमीन को सतत लीज पर लेने का आग्रह किया है।

मुशहरी अंचल के अमीन द्वारा की गई मापी रिपोर्ट में 10 डिसमिल में से 2.5 डिसमिल रैयती भूमि लीज पर लेने की जरूरत बताई गई है।

दर निर्धारण की मांग

परियोजना निदेशक ने प्रशासन से उक्त भूमि का नियमानुसार दर निर्धारण कर प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने को कहा है ताकि ड्रेनेज निर्माण में बाधा दूर हो सके। जमीन मिलते ही नाले का रुका हुआ काम तेजी से शुरू कराया जाएगा।

25 लाख लीटर पानी शोधन

दिघरा एसटीपी की कुल उपचार क्षमता 2.5 एमएलडी (मिलियन लीटर प्रतिदिन) यानी 25 लाख लीटर पानी साफ करने की है।

यह प्लांट अत्याधुनिक तकनीक से कम स्थान और कम समय में सीवेज को प्रभावी ढंग से शुद्ध करेगा। शहर के पूर्वी क्षेत्र का गंदा पानी साफ करने के बाद तिरहुत नहर में छोड़ा जाएगा।

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर के दिघरा में एसटीपी निर्माण को मिलेगी रफ्तार, बुडको लीज पर लेगा विवादित जमीन