विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरपुर के दिघरा में एसटीपी निर्माण को मिलेगी रफ्तार, बुडको लीज पर लेगा विवादित जमीन

Published: Fri, 14 Aug 2026 05:45 AM (IST)

Budco Land Lease Policy Bihar: मुजफ्फरपुर के दिघरा में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) के निर्माण में भूमि विवाद के कारण ...और पढ़ें

लीज नीति के तहत जमीन लेकर नाला निर्माण का काम जल्द शुरू कराया जाएगा। फाइल फोटो

लीज नीति के तहत जमीन लेकर नाला निर्माण का काम जल्द शुरू कराया जाएगा। फाइल फोटो

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Dighra Stp Construction Muzaffarpur: दिघरा में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) के निर्माण में आ रही अड़चनों को दूर करने के लिए नया रास्ता निकाला गया है। पिछले दो वर्षों से अधिक समय से भूमि विवाद और अतिक्रमण के कारण अटकी इस परियोजना को गति देने के लिए बुडको (BUDCO) अब विवादित भूमि को लीज पर लेगा।

रैयती लीज नीति से समाधान

सौ मीटर से अधिक भूमि पर चल रहे विवाद में से अधिकांश हिस्सा प्रशासनिक सहयोग से खाली करा लिया गया है। हालांकि, अभी भी 35 मीटर (लगभग 2.5 डिसमिल) भूमि पर पेंच फंसा हुआ है। बुडको के कार्यपालक अभियंता नारायण दूबे ने बताया कि रैयती लीज नीति के तहत जमीन लेकर नाला निर्माण का काम जल्द शुरू कराया जाएगा।

जलजमाव से मिलेगी मुक्ति

अमृत योजना के तहत 25 लाख लीटर (0.25 MLD) प्रतिदिन की क्षमता वाले इस एसटीपी का निर्माण कार्य चल रहा है। इस परियोजना के पूरा होने से मिठनपुरा, रामबाग, बेला और शिवशंकर पथ समेत शहर के पूर्वी हिस्से को जलजमाव से हमेशा के लिए मुक्ति मिलेगी। गंदे पानी को ट्रीट कर तिरहुत कैनाल में बहाया जाएगा, जिससे खेतों की सिंचाई भी हो सकेगी।

भुगतान की मांग पर अड़े ग्रामीण

दूसरी ओर, स्थानीय सरपंच चंदन कुमार का कहना है कि पूर्व में गरीबों की झोपड़ियों को हटा दिया गया था, जिन्हें अभी तक पुनर्वसित नहीं किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक ढ़ाई डिसमिल जमीन का मुआवजा या लीज राशि का भुगतान नहीं होगा, तब तक काम शुरू नहीं होने दिया जाएगा। मुशहरी अंचल प्रशासन द्वारा जमीन की नापी पूरी कर रिपोर्ट भेज दी गई है।