मुजफ्फरपुर के डीआइजी का तबादला, दरभंगा के डीआइजी को मुजफ्फरपुर सैन्य पुलिस उत्तरी मंडल की कमान
कई रेंज के आइजी और डीआइजी के तबादले। पटना के नए ट्रैफिक एसपी बनाए गए डी अमरकेश।
पटना, राज्य ब्यूरो। गृह विभाग ने मंगलवार को बड़े पैमाने पर सीनियर आइपीएस (भारतीय पुलिस सेवा अधिकारियों) के तबादले कर दिए। तिरहुत क्षेत्र मुजफ्फरपुर के डीआइजी रविंद्र कुमार को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में डीआइजी के पद पर भेजा गया है। वहीं दरभंगा के डीआइजी क्षत्रनील सिंह को मुजफ्फरपुर सैन्य पुलिस उत्तरी मंडल का डीआइजी बनाया गयाा है।
इधर-उधर किए गए आइपीएस अधिकारियों में पटना जोन के आइजी और ट्रैफिक एसपी भी हटा दिए गए। कुल 19 आइपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। आइजी पुलिस मुख्यालय नैय्यर हसनैन खां को आइजी प्रोविजन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। पटना के जोनल आइजी सुनील कुमार को हटा कर गृह विभाग में विशेष सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। विशेष सचिव के पद तैनात पारसनाथ को आइजी क्षेत्र बनाया गया है। पुलिस मुख्यालय में आइजी प्रोविजन के पद पर तैनात संजय सिंह को पटना सेंट्रल रेंज के आइजी की जिम्मेदारी दी गई है। विनोद कुमार-2 भागलपुर आइजी को बदल कर पूर्णिया का आइजी बनाया गया है। पटना सेंट्रल रेंज के डीआइजी राजेश कुमार को बदल कर बेगूसराय का डीआइजी की जिम्मेदारी दी गई है। गया के डीआइजी विनय कुमार को विशेष कार्य बल, बिहार का डीआइजी बनाया गया है। पूर्णिया के डीआइजी राजेश त्रिपाठी को मानवाधिकार में भेजा गया है। तैनाती की प्रतीक्षा कर रहे पी कन्नन को डीआइजी सैन्य पुलिस केंद्रीय मंडल बनाया गया है। डीआइजी जितेंद्र मिश्रा को विशेष कार्य बल को डीआइजी नागरिक सुरक्षा, बिहार बनाया गया है। एसपी विशेष कार्यबल रंजीत कुमार मिश्रा को समादेष्टा बिहार सैन्य पुलिस-9 के साथ समादेष्टा व प्राचार्य सिपाही प्रशिक्षण केंद्र, सिमुलतल्ला बनाया गया है। हिमांशु शंकर त्रिवेदी को सहायक निदेशक, बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर के पद भेजा गया है। डी एसपी डी अमरकेश को ईओयू से बदल कर पटना का टै्रफिक एसपी बनाया गया है। एस प्रेमलथा को ईओयू में एसपी के पद तैनाती मिली है। प्राणतोष कुमार दास को एसपी ईओयू बनाया गया है। रमाशंकर राय को सहायक समादेष्टा एवं प्राचार्य बीएमपी डुमरांव के पद भेजा गया है। अजय कुमार पांडेय को पटना के टै्रफिक एसपी के पद हटाकर सहायक निदेशक पुलिस अकादमी, राजगीर बनाया गया है।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप