पीएम मोदी के नेतृत्व में देश का हो रहा विकास : प्रेमकांत झा
लोजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का राफेल डील पर आरोप शत प्रतिशत है झूठ।
मुजफ्फरपुर (जेएनएन)। राफेल डील से सुरक्षा व्यवस्था अत्यंत मजबूत हुई हैं। राहुल गांधी भारत के सुरक्षा व्यवस्था से खिलवाड़ कर रहे है। उक्त बातें लोजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डा. प्रेमकांत झा ने मधुबनी जिले के बेनीपट्टी में प्रेस वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का राफेल डील पर आरोप शत प्रतिशत झूठ है। राहुल गांधी की राजनीतिक ढांचा झुठों पर आधारित है। कांग्रेस के पास न तो नेता है, न नीति है, न ही दर्शन है। सर्व जन हिताय, सर्व जन सुखाय के मूल मंत्र से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश का चहुमुंखी विकास हो रहा है। दुनिया में भारत एक मजबूत राष्ट्र के रूप में उभरा हैं कांग्रेस पार्टी जो 60 साल में नही किया वह पीएम नरेन्द्र मोदी ने साढ़े चार साल के शासन में कर दिखाया। नोटबंदी एवं जीएसटी से देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है। काला धन वापस आया है। डा. पीके झा ने कहा कि आज राम मनोहर लोहिया ¨जदा रहते तो प्रधानमंत्री मोदी को गला लगाते। क्योंकि पीएम मोदी ने सबका साथ सबका विकास के मूल मंत्र से समतामूलक समाज की स्थापना की है। मोदी के शासन में देश के करीब पांच करोड़ परिवार गरीबी रेखा से उपर आए हैं जबकि स्वच्छ भारत मिशन से तीन करोड़ बच्चे संक्रामक रोग से मुक्त हुए है। 75 प्रतिशत गांव खुले में शौच से मुक्त हुए हैं। गरीब की घर में बिजली पहुंच रही है और गरीब अब गैस पर खाना पका रहे है। गांव व शहर एवं टोला में सड़क बन चुकी है। शिक्षा की क्षेत्र में काफी विकास हुई है। पहले इस देश में सिर्फ 34 मेडिकल कॉलेज थे जो आज बढ़कर 84 मेडिकल कॉलेज हो गए है। 2019 के चुनाव में पुन: पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनेगी। इस अवसर पर लोजपा के जिला उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता बचनू मंडल, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष शशिनाथ चौधरी, युवा लोजपा के जिला अध्यक्ष सुधीर पासवान, सहित कई लोगों मौजूद थे।