Move to Jagran APP

मुजफ्फरपुर के खुदीराम बोस व एलएस कालेज मैदान का विकास अवरुद्ध

बीत वर्ष स्मार्ट सिटी कंपनी द्वारा खुदीराम बोस मैदान एवं एलएस कालेज खेल मैदान को विकसित करने का एलान किया था। दिसंबर 2021 में जिलाधिकारी एसएसपी एवं नगर आयुक्त के नेतृत्व में स्मार्ट सिटी कंपनी के पदाधिकारियों ने खुदीराम बोस मैदान का निरीक्षण किया था।

By JagranEdited By: Published: Tue, 28 Jun 2022 02:34 AM (IST)Updated: Tue, 28 Jun 2022 02:34 AM (IST)
मुजफ्फरपुर के खुदीराम बोस व एलएस कालेज मैदान का विकास अवरुद्ध
मुजफ्फरपुर के खुदीराम बोस व एलएस कालेज मैदान का विकास अवरुद्ध

मुजफ्फरपुर। बीत वर्ष स्मार्ट सिटी कंपनी द्वारा खुदीराम बोस मैदान एवं एलएस कालेज खेल मैदान को विकसित करने का एलान किया था। दिसंबर 2021 में जिलाधिकारी, एसएसपी एवं नगर आयुक्त के नेतृत्व में स्मार्ट सिटी कंपनी के पदाधिकारियों ने खुदीराम बोस मैदान का निरीक्षण किया था। मैदान में फ्लड लाइट लगाने से लेकर कैलरी निर्माण के तक की बात कहीं गई थी। इसके लिए स्मार्ट सिटी कंपनी 1.70 करोड़ रुपये का प्रविधान किया था। डीपीआर बनाने का निर्देश दिया गया था। लेकिन अब तक न डीपीआर बना और न ही इसे स्मार्ट सिटी कंपनी के बोर्ड आफ डायरेक्टर्स की मंजूरी मिली। वहीं एलएस कालेज में स्मार्ट सिटी योजना के तहत एथलेटिक्स का सिंथेटिक ट्रैक तैयार करने की घोषणा की गई थी। आज तक इसका भी डीपीआर तैयार नहीं हुआ। मार्च 2022 में स्मार्ट सिटी से नई योजना लेने पर रोग लग गई और बचे कार्य को को अन्य एजेंसियों के माध्यम से कराने की बात कही गई। इस प्रकार दोनों ही मैदान के विकास योजना अधर में लटक गई है। स्मार्ट सिटी मिशन में दोनों मैदान के विकास की योजना को शामिल किए जाने की घोषणा से जिले के खिलाड़ी उत्साहित हुए लेकिन अब उनका उत्साह निराशा में बदल गई है। जिला फुटबाल संघ के चेयरमैन असगर हुसैन ने कहा कि खुदीराम बोस मैदान में तीन सालों से खेल नहीं हो पा रहा है। मैदान में पानी लग जाने से खेल का आयोजन एवं अभ्यास प्रभावित होता है। खेल संघ ने चंदा जमा कर मैदान में मिट्टी भड़ाया लेकिन मैदान खेलने लायक नहीं बन सका। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी कंपनी ने खिलाड़ियों को निराश किया है।

loksabha election banner

सिकंदरपुर स्थित नेहरू स्टेडियम को क्रिकेट मैदान के रूप में विकसित करने का विरोध होने पर एलएस कालेज मैदान को एथलेटिक्स मैदान के रूप में विकसित करने की घोषणा की गई थी। लेकिन बाद में इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। स्मार्ट सिटी की प्रस्तावित योजना में भी इसे शामिल नहीं किया गया। इससे जिले के एथलीट भी निराश है। उनका कहना कि स्मार्ट सिटी कंपनी ने उनको ठगने का काम किया है। कोट-

खुदीराम बोस मैदान का विकसित करने की योजना स्मार्ट सिटी के प्रस्तावित सूची में शामिल है। इस पर आगे काम होगा।

राजेश सिन्हा, मुख्य महाप्रबंधक, स्मार्ट सिटी कंपनी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.