Move to Jagran APP

मुजफ्फरपुर में पशु के धक्के से नाला में गिरी महिला, मौत, बवाल Muzaffarpur News

महिला अपनी बेटी को एक निजी स्‍कूल में पहुंचा कर लौट रही थी। इसी दौरान एक पशु ने धक्का मारकर महिला को नाला में गिरा दिया। इसके बाद वह भी महिला के ऊपर जा गिरा।

By Ajit KumarEdited By: Published: Fri, 02 Aug 2019 01:43 PM (IST)Updated: Fri, 02 Aug 2019 01:43 PM (IST)
मुजफ्फरपुर में पशु के धक्के से नाला में गिरी महिला, मौत, बवाल Muzaffarpur News

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के मझौलिया में एक पशु ने धक्का मारकर महिला को नाला में गिरा दिया। इसके बाद वह भी महिला के ऊपर जा गिरा। इससे उसकी मौत हो गई। मृत महिला बरुराज महमददा सरकारी स्कूल के हेडमास्टर सरोज पटेल की पत्नी पुष्प देवी (35) थी। घटना से लोग आक्रोशित हो गए। शव को लेनिन चौक पर रखकर बांस बल्ला से घेरकर सड़क जाम कर दिया। टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।

loksabha election banner

पुलिस प्रशासन और नगर निगम पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। आसपास की सभी दुकानों को बंद करा दिया । एक निजी स्कूल में जमकर तोड़फोड़ की। स्कूली बस के शीशे तोड़ दिया। पुलिस के साथ भी नोकझोंक की। सूचना पर पहुंचे मगर डीएसपी ने लोगों को समझा कर शांत कराया। करीब दो घंटे बाद जाम खत्म हुआ। इसके बाद आवागमन शुरू हो सका। 

बताया गया की वे अपनी छह साल की बेटी प्रीत को एक निजी स्कूल में पहुँचाने गई थी। लौटने के क्रम में दो बेसहारा पशु बीच सड़क पर लड़ाई कर रहे थे। महिला बचकर निकलने का प्रयास करने लगी। इसी दौरान एक पशु ने उन्हें धक्का मार दिया। जिससे वह नाला में गिर गई । उक्त पशु भी ऊपर से नाला में गिर गया। इससे दबकर महिला की मौत हो गई। काफी मशक्कत के बाद नाला से दोनों को लोगों ने निकाला। 

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.