यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Darbhanga news: देकुली-शंकर रोहार पथ का 45 करोड़ की लागत से होगा निर्माण
Darbhanga news सड़क का जायजा लेते हुए सांसद ने कहा सड़क के दूसरे भाग का भी जल्द शुरू होगा निर्माण ...और पढ़ें

दरभंगाा, जासं। सांसद गोपाल जी ठाकुर ने शनिवार को देकुली-सिसौनी पथ का निरीक्षण करते हुए कहा कि इस संपूर्ण पथ का निर्माण दो भागों में किया जाएगा। देकुली से शंकर रोहार पथ का निर्माण कार्य जल्द प्रारंभ होगा। कहा कि 22 किमी लंबे इस सड़क का निर्माण 45 करोड़ की लागत से की जाएगी। शेष सड़क शंकर रोहाड़-सिसौनी पथ का निर्माण कार्य प्रारंभ है। देकुली से शंकर रोहाड़ और शंकर रोहाड़ से सिसौनी पथ दो भागों में है। इसमें एक भाग देकुली-सिसौनी पथ के निर्माण कार्य आरंभ होने से लोगों में खुशी का माहौल है।
उन्होंने जल्द दूसरे भाग का निर्माण प्रारंभ होने की जानकारी दी। कहा पूरे पथ की लंबाई 42 किमी है। पूर्ण सड़क के निर्माण के लिए 120 करोड़ की योजना है। देकुली से शंकर रोहाड़ तक 45 करोड़ और शंकर रोहाड़ से सिसौनी पथ के निर्माण पर 75 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी। सड़क के निर्माण होने से बहादुरपुर, हायाघाट, बेनीपुर, गौड़ाबौराम और कुशेश्वरस्थान विधानसभा के लाखों लोग जिला मुख्यालय से सीधे जुड़ जाएंगे।
विधिक जागरूकता कार्यक्रम में दी गई कानूनी सहायता की जानकारी
केवटी। अमृत महोत्सव के अवसर पर पैन इडिया अवेयरनेस कार्यक्रम के तहत प्रखंड क्षेत्र के बनसारा और लालगंज पंचायत में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में एक दिवसीय विधिक जागरूकता कार्यक्रम सह डोर - टू - डोर अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बनसारा के कोपगढ़ चौक और लालगंज के मलियाटोल में आयोजित विधिक जागरूकता कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता राधा कुमारी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर आजादी की पैन इंडिया कार्यक्रम मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार संपूर्ण भारत में विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने महिलाओं व बच्चों एवं आमलोगों को नि:शुल्क विधिक सहायता समेत अन्य कई जानकारी लोगों को दी। वहीं महिलाओं के अन्य शैक्षणिक, आर्थिक, सांस्कृतिक, सशक्तीकरण महिला और बच्चों के विधिक अधिकार, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2008 , दहेज प्रतिषेध अधिनियम, धरेलू ङ्क्षहसा, पीडि़त परिवार स्कीम, बाल श्रम निषेध अधिनियम समेत केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं के बारे में भी पैनल अधिवक्ता ने लोगों को विस्तृत रूप से जानकारी दी। कार्यक्रम में पारा विधिक स्वयं सेवक ललित भूषण झा व निलांम्बर मिश्रा मौजूद थे । इसके बाद पैनल अधिवक्ता ने पारा विधिक स्वयंसेवकों के साथ बनसारा के कोपगढ़, सुखलालपुर , चौपाल टोल , प्रावि कसमाबलभद्र और लालगंज के मलियाटोल आदि गांवों में डूर टू डोर जाकर लोगों को विधिक सेवा प्राधिकार से मिलने वाली नि: शुल्क विधिक सहायता एवं विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी दी।
