Move to Jagran APP

Darbhanga Lok Sabha Election Result 2019 : साधारण कार्यकर्ता से सांसद बने BJP के गोपालजी ठाकुर

दरभंगा लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याrशी गोपाल जी ठाकुर ने राजद के उम्मीादवार अब्दुपल बारी सिद्दीकी को ज्यादा मतों के अंतर से पराजित किया।

By Ajit KumarEdited By: Published: Fri, 24 May 2019 06:42 PM (IST)Updated: Fri, 24 May 2019 06:42 PM (IST)
Darbhanga Lok Sabha Election Result 2019 : साधारण कार्यकर्ता से सांसद बने BJP के गोपालजी ठाकुर
Darbhanga Lok Sabha Election Result 2019 : साधारण कार्यकर्ता से सांसद बने BJP के गोपालजी ठाकुर

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। दरभंगा लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी गोपाल जी ठाकुर ने मोदी लहर में जीत दर्ज की। उन्होंदने राजद के उम्मीदवार अब्दुपल बारी सिद्दीकी को ज्यादा मतों के अंतर से पराजित किया। गोपाल जी ठाकुर को पांच लाख 86 हजार 668 मत मिले जबकि राजद के प्रत्याशी को तीन लाख 18 हजार 689 मत प्राप्तत हुआ।

loksabha election banner

  भाजपा प्रतयाशी ने दो लाख 67 हजार 979 मतों से पराजित किया। तीसरा स्थान नोटा का रहा। नोटा के रूप में 20 हजार 468 मत पड़े। एक साधारण कार्यकर्ता से सांसद तक का सफर तय करने वाले गोपालजी ठाकुर ने अब दरभंगा लोकसभा सीट से सबसे बड़ी जीत अपने नाम दर्ज कर ली है।

किसे मिले कितने वोट, जानिए

लोकसभा चुनाव की मतगणना में भाजपा उम्मीैदवार गोपाल जी ठाकुर को कुल पांच लाख 86 हजार 668 मत मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी राजद के अब्दुल बारी सिद्दीकी को तीन लाख 18 हजार 689 मत हासिल हुआ। इसके पहले वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में दरभंगा सीट से भाजपा के कीर्ति आजाद चुने गए थे। उन्हें तीन लाख 14 हजार 949 मत मिला था।

  उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजद के मो. अली अशरफ फातमी को दो लाख 79 हजार 906 मत मिले थे। तीसरे स्था न पर जदयू के संजय कुमार झा रहे थे। उन्हें एक लाख चार हजार 094 मत मिला था।

लोकसभा चुनाव 2019: एक नजर

1. जीते: गोपाल जी ठाकुर (भाजपा): 5,86,668 वोट

2. निकटतम प्रतिद्वंद्वी अब्दुकल बारी सिद्दीकी (राजद) : 2,79,168 वोट

3. तीसरा स्थातन नोटा : 20468 वोट

लोकसभा चुनाव 2014: एक नजर

जीते: . कीर्ति आजाद (भाजपा) : तीन लाख 14 हजार 949

निकटतम प्रतिद्वंद्वी: मो. अली अशरफ फातमी (राजद) : दो लाख 79 हजार 906

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.