सीतामढ़ी में छेड़खानी से आहत युवती ने लिया जीवन का कड़ा फैसला, फांसी लगा की आत्महत्या
पुलिस ने छेड़खानी के आरोपित युवक को भेजा जेल, 16 नवंबर की शाम हुई थी युवती के साथ छेड़खानी।
By Ajit KumarEdited By: Published: Sun, 18 Nov 2018 01:41 PM (IST)Updated: Sun, 18 Nov 2018 01:41 PM (IST)
मुजफ्फरपुर, जेएनएन । सीतामढ़ी के सोनबरसा थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक द्वारा की गई छेड़खानी से आहत एक युवती ने जीवन का कड़ा फैसला ले लिया। उसने शनिवार को पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं घटना को लेकर आरोपित गांव के ही सतीश कुमार नामक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना की बाबत मृतका के पिता ने थाने में छेड़खानी और युवती के आत्महत्या की दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया गया है कि 16 नवंबर की देर शाम गांव में निकली युवती के साथ उक्त युवक ने छेड़खानी की थी।
युवती ने इसकी जानकारी अपने पिता को दी। ग्रामीणों ने आरोपित युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। 17 नवंबर की शाम युवती के पिता ने सोनबरसा थाने में सतीश के खिलाफ छेड़खानी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। छेड़खानी से आहत युवती ने शनिवार की रात पंखे से फांसी का फंदा लगा अपनी जान दे दी। घटना के बाद युवती के घर में कोहराम मच गया है। परिजन का रो रोकर बुरा हाल है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें