पूर्वी चंपारण में बम विस्फोट कर डकैतों ने गल्ला व्यवसायी के घर की लूटपाट
करीब 15-16 की संख्या में डकैतों ने मुख्य दरवाजा को तोड़ घर के अंदर किया प्रवेश गृृहस्वामी को लिया कब्जे में। दरवाजे पर सो रहे एक व्यक्ति की पिटाई कर किया जख्मी।
पूर्वी चंपारण, जेएनएन। छौड़ादानो स्थानीय गल्ला व्यवसायी सुशील कुमार के घर गुरुवार की रात डकैतों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। करीब 15 से 16 की संख्या में पहुंचे डकैतों ने पहले घर के पास विस्फोट किया। एक के बाद एक करके करीब चार बम विस्फोट किए। जिसे बाजार में दहशत फैल गया। दरवाजे पर सो रहे फिरतु सोनकर को रॉड से मारकर जख्मी कर दिया। इसके बाद डकैतों ने मुख्य दरवाजा तोड़कर घर के अंदर प्रवेश कर गृहस्वामी को कब्जे में लिया। फिर आधा घंटों तक लूटपाट करते रहे। जिसमें करीब लाखों रुपए मूल्य के जेवर व नकद आदि लूट लिए।
घटना रात के करीब 12: 30 बजे की बताई जाती है। लेकिन घटना के समय महज 50 गज की दूरी पर खड़ी पुलिस तमाशबीन बनी रह गई। डकैतों के सामने पुलिस का हौंसला पस्त दिखा। जिसको लेकर स्थानीय लोगों एवं व्यवसायियों में पुलिस की कार्यशैली पर नाराजगी है। इधर घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी संजय कुमार झा घटनास्थल पहुंचे। घटना के विषय में जानकारी ली।
फिर कांड के उदभेदन एवं डकैतों की गिरफ्तारी के लिए इंस्पेक्टर विजय कुमार राय के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले में कांड संख्या दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही घटना को अंजाम देने वाले सभी अपराधी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। पुलिस छापेमारी कर रही है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप