Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Madhubani Road Accident: मधुबनी में बाइक की ठोकर से साइकिल सवार की मौत, घटना के विरोध में लोगों ने किया सड़क जाम

Madhubani Road Accident घटना मधुबनी-पंडौल मुख्य मार्ग पर स्थित बलहा गांव की। गांव निवासी साइकिल सवार ने पीएचसी पर दम तोड़ा बाइक सवार भी घायल। प्रदर्शनकारियों से वार्ता करने पहुंचे सीओ व थानाध्यक्ष। सड़क पार करते समय हुआ हादसा।

By Ajit KumarEdited By: Updated: Mon, 28 Sep 2020 12:54 PM (IST)
Hero Image
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया है।

मधुबनी, जेएनएन। पंडौल-मधुबनी मुख्य मार्ग पर बलहा में बाइक व साइकिल की टक्कर में एक की मौत हो गई। साइकिल सवार बलहा निवासी मो. अब्दुलबदुद के पुत्र मो. तमन्ने की मौत हो गई। घटना के बाद उसे घायल अवस्था में पंडौल पीएचसी लाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। पीएचसी पर इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इधर, घायल बाइक सवार बिरसायर निवासी का इलाज भी पंडौल पीएचसी में चल रहा है।

सहायता राशि अविलंब उपलब्ध कराने की मांग

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि बिरसायर निवासी बाइक चालक पंडौल से मधुबनी की ओर जा रहा था। इसी दौरान मो. तमन्ने अपनी साइकिल के साथ सड़क पार कर रहे थे। इसी क्रम में बाइक व साइकिल की टक्कर हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने मधुबनी-पंडौल सड़क को बलहा गांव में मृतक के घर के सामने जाम कर दिया है। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि मृतक के स्वजन को सहायता राशि अविलंब उपलब्ध कराया जाए। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पंडौल थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। सीओ पंकज कुमार व थानाध्यक्ष अनोज कुमार प्रदर्शनकारियों से वार्ता करने में जुटे हैं। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया है।