Move to Jagran APP

कांटी महोत्सव में भव्य सास्कृतिक आयोजन ने सबका मन मोहा

स्वतंत्रता सेनानी और काटी विधानसभा के प्रथम विधायक यमुना प्रसाद त्रिपाठी की याद में द्वितीय काटी महोत्सव का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Mar 2021 03:56 AM (IST)Updated: Sat, 06 Mar 2021 03:56 AM (IST)
कांटी महोत्सव में भव्य सास्कृतिक आयोजन ने सबका मन मोहा
कांटी महोत्सव में भव्य सास्कृतिक आयोजन ने सबका मन मोहा

मुजफ्फरपुर : स्वतंत्रता सेनानी और काटी विधानसभा के प्रथम विधायक यमुना प्रसाद त्रिपाठी की याद में द्वितीय काटी महोत्सव का आयोजन किया गया। स्थानीय विधायक इसराइल मंसूरी, पूर्व मंत्री सुरेश कुमार शर्मा, एसडीओ पश्चिमी एके दास और एएसपी इमरान मसूद, साहित्यकार डॉ. संजय पंकज, रामेश्वर द्विवेदी, डॉ. कुमार विरल, सेंट्रल बैंक के अवकाश प्राप्त अधिकारी विमल कुमार परिमल, डॉ. कुमारी अनु, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक अमित कश्यप आदि ने दीप प्रज्ज्वलित कर इसका शुभारंभ किया। प्रखंड मुख्यालय में स्थापित यमुना त्रिपाठी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित की गई। पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा ने यमुना त्रिपाठी के योगदान की चर्चा की। एसडीओ पश्चिमी एके दास ने कहा कि युवाओं का सबसे बड़ा बल शिक्षा है। विधायक इसराइल मंसूरी ने महोत्सव की सराहना करते हुए काटी का यशोगान प्रस्तुत किया। अध्यक्षता काटी प्रमुख मुकेश पाडेय ने की। बिहार गुरु और मिशन भारती रिसर्च इंफॉर्मेशन सेंटर के तत्वावधान में आयोजित इस समारोह में अपने स्वागत संबोधन में अविनाश तिरंगा उर्फ ऑक्सीजन बाबा ने कहा कि यह परंपरा हर वर्ष चलती रहेगी। डॉ. संजय पंकज ने कहा मैं गौरवान्वित हूं कि काटी मेरी मा की जन्मभूमि है। मुकेश त्रिपाठी, कारी साहू, सौरभ कुमार साहेब, संगीता कुमारी, अनय राज आदि ने अतिथियों तथा जनप्रतिनिधियों को अंगवस्त्र समíपत करके सम्मानित किया। लोक गायक प्रेम रंजन के संचालन में रंगारंग सास्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति हुई जिसमें विशेष रूप से झिझिया, जट जटिन और कई लोक नृत्य तथा संगीत की शानदार प्रस्तुतिया हुई। वहीं, कवि गोष्ठी में डॉ रामेश्वर द्विवेदी, डॉ कुमार विरल, संजय पंकज, सत्संघ भारद्वाज, डॉ कुमारी अनु ,सौरभ कुमार ठाकुर ने अपनी रचनाएं पेश की। भोजपुरी फिल्म के नायक गायक अमित कश्यप ने बिहार महिमा गीत की प्रस्तुति की। समाजसेवी शभूनाथ चौबे, अनुनय सिंह, गरीबनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी विनय पाठक, युवा रंगकर्मी प्रमोद आजाद, नंदकिशोर निराला, राजन गुप्ता, राजीव रंजन आदि मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.