यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पत्नी को गर्म सलाखों से दागा, प्राइवेट पार्ट में डाल दी मिर्ची
हैवान पति ने दूसरी शादी का विरोध करने पर पहले तो पत्नी को गर्म सलाखों से दागा, फिर उसके प्राइवेट ...और पढ़ें

मुजफ्फरपुर [जेएनएन]। दूसरी शादी का विरोध करने पर पति ने पहली पत्नी के पूरे शरीर को गर्म सलाखों से दागकर जख्मी कर दिया। हैवानियत की हद लांघते हुए उसने प्राइवेट पार्ट में मिर्च पाउडर भी डाल दिया। बुरी तरह घायल युवती को मुजफ्फरपुर मेडिकल कॉलेज अस्परताल (एसकेएमसीएच) में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति लालू साह को गिरफ्तार कर लिया है। घटना मोतीपुर के बरूराज थाना क्षेत्र स्थित बरूराज गांव की है।
यह भी पढ़ें: CM नीतीश ने ली चुटकी, कहा - विपक्षी विधायकों के लिए पानी की व्यवस्था की जाए