Move to Jagran APP

बाइक सवार बदमाशों ने सूमो चालक को मारी गोली, एक गिरफ्तार

मनियारी थाना क्षेत्र के कच्ची पक्की-केरमा मुख्य मार्ग के मुरौल हाट केसमीप बुधवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर सूमो चालक मो. नेयाज उर्फ नेहाल को गोली मार दी।

By JagranEdited By: Published: Thu, 12 Mar 2020 01:39 AM (IST)Updated: Thu, 12 Mar 2020 01:39 AM (IST)
बाइक सवार बदमाशों ने सूमो चालक को मारी गोली, एक गिरफ्तार
बाइक सवार बदमाशों ने सूमो चालक को मारी गोली, एक गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर : मनियारी थाना क्षेत्र के कच्ची पक्की-केरमा मुख्य मार्ग के मुरौल हाट केसमीप बुधवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर सूमो चालक मो. नेयाज उर्फ नेहाल को गोली मार दी। चालक बसौली पंचायत के मोरनिस्फ गांव का रहने वाला था। सूमो को रोककर अंदर चालक को निशाना बनाकर दो गोली मारी गई। पुलिस ने घटना स्थल से दो खोखा बरामद किया है। एक आरोपित जगदीशपुर निवासी मनीष कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दूसरा फरार है। घटना के तार शराब के धंधेबाजों से जुड़े हैं। नेयाज पर पुलिस का मुखबिर होने का संदेह है। इसी संदेह में गोली मारे जाने की बात बताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने उसके मुखबिर होने से इन्कार किया है। सूचना मिलते ही मनियारी पुलिस ने मौके पर पहुंच जख्मी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मनियारी थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार घटना में शामिल अपराधियों समेत अन्य शराब धंधेबाजों को केंद्रित करते हुए जाच करने की बात कही है। डीएसपी पश्चिमी कृष्ण मुरारी प्रसाद भी घटना की सूचना मिलते ही जख्मी से अस्पताल में जाकर मिले। उन्होंने बताया कि सूमो चालक को दो गोली मारी गई है। एक पेट व दूसरा कमर के बगल में लगा है। सूमो से दो खोखा बरामद किया गया है।

loksabha election banner

लूट में विफल अपराधियों ने चाकू घोंप किया जख्मी : साहेबगंज थाना क्षेत्र के भूतनाथ मंदिर के समीप स्टेट हाईवे पर अपराधियों ने करनौल निवासी 38 वर्षीय सुशींद्र भगत से बाइक लूटने का प्रयास किया। विरोध करने पर अपराधियों ने उसकी पेट में चाकू घोंप दी। बाद में अपराधी हथियार लहराते भाग निकले। परिजनों ने तुरंत उसे पीएचसी पहुंचाया जहा प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर हालत देख एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। इधर, सूचना पर पीएचसी में पुलिस ने घायल चालक का बयान दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.