Move to Jagran APP

सुबह तीन बजे से पेयजल की आपूर्ति करेगा निगम Muzaffarpur News

पेयजल संकट से निबटने को कार्यकारी महापौर ने की निगम कार्यालय में बैठक। जल संरक्षण के उपायों पर बल देगा निगम हर घर में सोख्ता बनाना होगा अनिवार्य।

By Ajit KumarEdited By: Published: Tue, 18 Jun 2019 10:03 PM (IST)Updated: Tue, 18 Jun 2019 10:03 PM (IST)
सुबह तीन बजे से पेयजल की आपूर्ति करेगा निगम Muzaffarpur News

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। नगर निगम पेयजल संकट से निबटने के लिए हर संभव उपाय कर रहा। अब सुबह सात बजे की जगह निगम सुबह तीन बजे से ही जलापूर्ति करेगा। शहरवासियों की पानी की जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ जल संरक्षण के उपायों पर भी बल देगा। हर घर में सोख्ता को अनिवार्य करने की तैयारी चल रही है। इससे गिरते भू-जल स्तर को रीचार्ज किया जा सकेगा। इस आशय का निर्णय मंगलवार को कार्यकारी महापौर मानमर्दन शुक्ला ने निगम पार्षदों एंव अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के दौरान लिया।

loksabha election banner

 बैठक में अपर नगर आयुक्त विशाल आनंद, उप नगर आयुक्त हीरा कुमारी, वार्ड पार्षद एनामुल हक, अभिमन्यु चौहान, शिव शंकर महतो आदि ने भाग लिया। बैठक के बाद प्रभारी महापौर ने कहा कि शहरवासियों को जल संकट से स्थायी निदान मिलेगा। इसके लिए योजना पर तेजी से काम चल रहा है। लेकिन, तत्काल राहत के लिए सभी वैकल्पिक उपाय किए जाएंगे।

 उन्होंने कहा कहा कि शहर के मॉल-मार्केट एवं बहुमंजिले आवासीय भवनों में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने को प्रेरित किया जाएगा। साथ ही लोगों से अपने-अपने घरों में सोख्ता बनाने को कहा जाएगा। उन्होंने कहा कि निगम के पंपों के रखरखाव के उपाय किए जाएंगे। जर्जर वायङ्क्षरग को ठीक किया जाएगा।  

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.