Move to Jagran APP

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस पर शिवहर के कोरोना वारियर्स सम्मानित

मंडल अध्यक्ष शिवलला सिंह के अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। भाजपा जिला मंत्री डॉ. नूतन सिंह ने पंडित दीनदयाल जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के प्रेरणा स्त्रोत हैं।

By Ajit KumarEdited By: Published: Sun, 26 Sep 2021 10:26 AM (IST)Updated: Sun, 26 Sep 2021 10:26 AM (IST)
पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस पर शिवहर के कोरोना वारियर्स सम्मानित
पुरनहिया प्रखंड के बसंतपट्टी में आयोजित कार्यक्रम में 51 आशा सम्मानित। फोटो- जागरण

शिवहर, जासं। भाजपा पुरनहिया मंडल के तत्वावधान में बसंतपट्टी शक्ति केंद्र बूथ संख्या 29 पर सेवा और समर्पण अभियान के तहत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती सह करेरोना वारियर्स सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मंडल अध्यक्ष शिवलला सिंह के अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री डॉ. नूतन सिंह ने पंडित दीनदयाल जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि, पंडित दीनदयाल हम करोड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रेरणा स्त्रोत हैं। उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए आज भाजपा विश्व कि सबसे बड़ी कार्यकर्ता आधारित पार्टी बनने में सफलता प्राप्त कर सकी है। डॉ. नूतन सिंह ने कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुरनहिया प्रखंड के 51 आशा को छाता, मास्क व सैनिटाइजर देकर सम्मानित किया ।

loksabha election banner

मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने कहा कि हमारी सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब हम पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बताए मार्ग पर चल कर अपने संगठन के साथ अपने आपको भी मजबूती प्रदान करें। मौके पर जिला उपाध्यक्ष रामकृपाल शर्मा, जिला मंत्री गगनदेव कुशवाहा, सुनील सिंह राणा, मंडल उपाध्यक्ष सुशान्त शेखर, महामंत्री मनोज कुशवाहा, जितेंद्र सिंह, मधुरेन्द्र कुशवाहा,आमोद सिंह, लक्ष्मण साह, सुनील सिंह, चन्द्र शेखर साह व मनोज साह आदि उपस्थित रहे। उधर, तरियानी प्रखंड के माधोपुर अनन्त पंचायत के बूथ संख्या 169 पर भारतीय जनसंघ के संपादक पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि दी गई। इसके अलावा ग्रामीण मंडल के शक्ति केंद्र मिर्जापुर धोबाही और सरसौला पंचायत शक्ति केंद्र तथा बिशनपुर पंचायत में भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। मौके पर मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार, मंडल उपाध्यक्ष श्रीकांत कुमार, महंत मनोज गिरी, कोषाध्यक्ष मुकेश सिंह, पंचायती राज प्रकोष्ठ के जितेंद्र कुमार, सहकारिता प्रकोष्ठ के आलोक कुमार, ग्रामीण पलट साह, सोनेलाल साह, भोला साह समेत दर्जनों लोग मौजूद थे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.