Move to Jagran APP

Coronavirus News Update: उत्तर बिहार में बढ़ा कोरोना का खतरा, छह जिले इसकी चपेट में, मरीजों की संख्या पहुंची 39

Coronavirus News Update उत्तर बिहार के छह जिले अबतक कोरोना की चपेट में अब तक कोरोना मरीजों की संख्या 39 तक पहुंची। लोगों में दहशत का माहौल।

By Murari KumarEdited By: Published: Thu, 30 Apr 2020 05:03 PM (IST)Updated: Sat, 02 May 2020 09:14 PM (IST)
Coronavirus News Update: उत्तर बिहार में बढ़ा कोरोना का खतरा, छह जिले इसकी चपेट में, मरीजों की संख्या पहुंची 39

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। उत्तर बिहार में कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा है। छह जिले इसकी चपेट में आ गए हैं। अब तक 39 पॉजिटिव केस मिले है। इनमें शिवहर जिले में एक, सीतामढ़ी में छह, पश्चिम चंपारण और दरभंगा में पांच, पूर्वी चंपारण में चार, मधुबनी में पांच लोग हैं। ताजा स्थिति से लोगों में दहशत है। हालांकि, संबंधित क्षेत्रों में प्रशासन की ओर से बचाव के उपाय किए जा रहे हैं। लोगों से लॉकडाउन के पालन और शारीरिक दूरी बनाए जाने की अपील की जा रही है। इसकी अनदेखी करने वालों के साथ सख्ती भी बरती जा रही है। बाहर से आने वालों पर भी कड़ी नजर है।

loksabha election banner

पश्चिम चंपारण में एक ही परिवार के पांच संक्रमित

पश्चिम चंपारण जिले में बुधवार को कोरोना का पहला मामला सामने आया। एक साथ योगापट्टी प्रखंड क्षेत्र की बहुअरवा पंचायत में पांच मरीज मिले। डीएम ने संबंधित पंचायत के तीन किमी इलाके को सील कर दिया है। कंटैक्ट ट्रेसिंग का काम जारी है। 60 सेक्टर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती कर दी गई है। राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय का इलाका कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। पांचों एक ही परिवार के हैं। ये दिल्ली से आए। खुद प्रशासन को फोन कर क्वारंटाइन सेंटर में गए।

सीतामढ़ी में तीन दिन में छह मामले 

वहीं सीतामढ़ी जिले में छह केस सामने आए है। इनमें नानपुर का एक युवक और पुपरी की महिला है। और गुरुवार को एक साथ संक्रमण के चार नए मामले सामने आए। ये चारों बोखड़ा प्रखंड के एक ही परिवार के रहने वाले हैं।  इनमें तीन पुरुष और एक महिला है। इस तरह यहां अब तक कुछ छह लोग कोरोना पॉजिटिव हो गए है। विगत तीन दिनों के अंदर ये मामले सामने आए हैं।  संबंधित क्षेत्र में सतर्कता बरती जा रही है। 

दरभंगा में पांच मामले 

दरभंगा जिले के शोभन मनियारी गांव में सैनिटाइज कराने का काम पुलिस ने शुरू कर दिया। पांचों कोरोना पॉजिटव इसी गांव से जुड़े हैं। शहरी क्षेत्र में पहले से सख्ती बरती जा रही है।

मधुबनी में कोरोना के 13 नए केस, मामले बढ़कर हुए 18

मधुबनी। जिले में कोरोना का कहर बढ़ गया है। शुक्रवार को 13 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। डीएम डॉ. निलेश रामचंद्र देवरे ने इसकी पुष्टि की है। इस तरह जिले में कोविड-19 के कुल 18 पॉजिटिव मामले को चुके हैं। इससे पहले महिला सिपाही समेत पांच लोगों के सैंपल की रिपोर्ट पॉजीटिव आई थी। राहत का बात यह थी कि महिला पुलिस के पति व उसकी बच्ची की रिपोर्ट निगेटिव थी। वहीं अन्य चार के संपर्क में रहे लोगों की रिपोर्ट भी निगेटिव थी। मगर, एक साथ 13 पॉजिटिव मामले ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है।

कंटेनमेंट घोषित क्षेत्र में प्रशासन की कड़ी नजर

पूर्वी चंपारण में मिले चार मरीजों का मोतिहारी शहर में उपचार हो रहा है। कंटेनमेंट घोषित क्षेत्र में प्रशासन की कड़ी नजर है। शिवहर में भी प्रभावित दो गांव सील हैं।

उत्तर बिहार के जिलों में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या

जिला  -   कोरोना पॉजिटिव केस

सीतामढ़ी - 6

मधुबनी - 18

पश्चिम चंपारण - 5

दरभंगा - 5

पूर्वी चंपारण - 4

शिवहर - 1

कुल- 39


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.