Move to Jagran APP

कांग्रेस पार्टी ने अब तक देश को दिया है धोखा : नंद किशोर यादव

बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव ने कहा कि कांग्रेस 60 साल सत्ता में रहकर देश को केवल धोखा देने का काम किया है।

By Edited By: Published: Sun, 07 Oct 2018 10:36 AM (IST)Updated: Sun, 07 Oct 2018 10:38 AM (IST)
कांग्रेस पार्टी ने अब तक देश को दिया है धोखा : नंद किशोर यादव
कांग्रेस पार्टी ने अब तक देश को दिया है धोखा : नंद किशोर यादव
मुजफ्फरपुर (जेएनएन)। बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव ने कहा कि कांग्रेस 60 साल सत्ता में रहकर देश को धोखा देने का काम किया है। कांग्रेस गरीबी हटाओ का नारा दिया था, लेकिन गरीबी ना हटी और ना लोगों को रोटी, कपड़ा और मकान मिला। जबकि केंद्र की भाजपा सरकार गरीबों, युवाओं, महिलाओं व किसानों के हित के लिए तेज से काम कर रही है।
    गरीबों के कल्याण के लिए केंद्र सरकार ने कई योजनाओं को संचालित किया है बस जरूरत है घर-घर जाकर लोगों को बताने की। वे बेतिया में युवा संकल्प सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। सबका साथ सबका विकास उन्होंने कहा कि युवाओं और कार्यकर्ताओं के बल पर भाजपा देश की सर्वोच्च पार्टी बनी है। बस आज जरूरत है देश के विकास के लिए संकल्प लेने की।
  श्री यादव कहा कि केंद्र सरकार अंत्योदय योजना शुरू कर गरीबों को 2 रुपये किलो. राशन देने की व्यवस्था की है। वहीं जनधन खाता खोल कर गरीबों की मिलने वाली जन कल्याणकारी योजनाओं की राशि को बंदरबांट होने से बचाया है। उन्होंने कहा कि देश में 5 करोड़ लोगों को उज्जवला योजना के तहत गैस का चूल्हा दिया जा चुका है। वहीं 3 करोड़ लोगों को और देने की योजना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीति सबका साथ सबका विकास है। वे इसी सिद्धांत पर काम कर रहे है।
 विदेशों में बढ़ा है देश का मान-सम्मान प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व से विदेशों में देश की मान और शान बढ़ी है। आज विदेशों में प्रोटोकॉल तोड़कर मोदी की अगुवाई करते हैं। वहीं पश्चिम चम्पारण के सांसद डॉक्टर संजय जायसवाल ने कहा कि युवाओं को संगठित होकर आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जहां कार्यकर्ता भी प्रधानमंत्री बन सकते हैं। युवाओं का बढ़ रहा रूझान वहीं वाल्मीकिनगर के सांसद सतीश चंद्र दूबे ने कहा कि युवाओं का रूझान भाजपा की ओर बढ़ रहा है। वे भाजपा में अपनी भविष्य तलाश रहे है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेणु देवी ने कहा कि युवाओं को संकल्प लेना होगा कि आगामी 2019 की लोक सभा चुनाव में फिर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है।
  चनपटिया विधायक प्रकाश राय ने कहा कि सरकार किसानों, युवाओं, महिलाओं को साथ में लेकर कार्य कर रही है। बस जरूरत है प्रचार-प्रसार करने की। वहीं नौतन विधायक नारायण साह ने कहा कि आज लोगों को डीजल पेट्रोल और गैस सिलेंडर, खाद के लिए लाइन में नहीं लगना पड़ता है। यह सब भाजपा सरकार की देन है। वहीं रामनगर की विधायक भागीरथी देवी ने भाजपा युवा कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर 2019 में फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने की अपील की।
  मौके पर पूर्व जिप अध्यक्ष रेणु देवी, जिलाध्यक्ष गंगा पांडेय, कुमार गाौव उर्फ ¨रकी गुप्ता, दिपेंद्र सरार्फ, पन्नालाल साह, रवि ¨सह, आनंद ¨सह, नीरज तिवारी, चंद्रमा ¨सह, नंदलाल चौहान, अशोक ¨सह, मुकेश सहाय उर्फ गांधी बाबा, मनोज ¨सह, दिग्विजय ¨सह उर्फ पप्पू ¨सह, छठू शर्मा, राजकिशोर ठाकुर आदि मौजूद रहे।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.