मिशन 2019 फतह करने को कांग्रेस बनाएगी यंग ब्रिगेड
कांग्रेस सेवा दल को दी गई है यह जवाबदेही, जिला स्तर से शुरू होकर गांव स्तर तक ब्रिगेड की फौज बनेगी।
By Edited By: Published: Tue, 30 Oct 2018 02:27 PM (IST)Updated: Tue, 30 Oct 2018 02:30 PM (IST)
मुजफ्फरपुर (जेएनएन)। आगामी लोकसभा चुनाव यानी मिशन 2019 को फतह करने के लिए कांग्रेस पार्टी यंग ब्रिगेड तैनात करेगी। कांग्रेस सेवा दल को यह जवाबदेही दी गई है। एक यूथ दस यूथ को ब्रिगेड से जोड़ेंगे। जिला स्तर से शुरू होकर गांव स्तर तक ब्रिगेड की फौज बनेगी। बिहार दौरा पर आए कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय सचिव व बिहार के संगठन प्रभारी बलराम सिंह भदौरिया ने बताया कि सेवा दल के यूथ बिग्रेड की आने वाले चुनाव में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
यूथ बिग्रेड गठन की जवाबदेही जिला कांग्रेस सेवा दल के पास है। मार्च तक इसका विस्तार किया जाएगा। जिंस, टी शर्ट व कैप होगा ड्रेस बिग्रेड में शामिल युवाओं के लिए ड्रेस कोड तय किया गया है। सेवा दल के ड्रेस से अलग होगा इनका पूरा पहनावा। जिंस पैंट, टी शर्ट व सिर पर कैप होगा। पहली बार संगठन में जिंस को मिली है ड्रेस कोट में इंट्री। युवा अपने सेवा भाव से लोगों तक जाएंगे और कांग्रेस पार्टी के नीतियों व सरकार में रहते हुए किए गए जनकल्याणकारी कार्यक्रम की जानकारी देंगे।
पार्टी की मासिक पत्रिका अब नियमित प्रकाशित किया जायेगा। जिसमें वह अपनी तथा पार्टी की गतिविधि को भेजेंगे। सेवा दल सीट को लेगा गोद कांग्रेस सेवा दल वैसे लोकसभा व विधानसभा सीट को गोद लेगी जो अबतक वह हारती रही है। उस सीटी पर सेवा दल व यूथ ब्रिगेड के सदस्य पार्टी कार्यकर्ता के साथ मिलकर कार्यक्रम व जनसंपर्क से मतदाताओं को जोड़ने का काम करेंगे और उस सीट पर कांग्रेस पार्टी का उम्मीदवार जीतेगा।
कहा कि देश में जब से भाजपा की सरकार आई है मंहगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार चरम पर है। बिहार का हाल बहुत ही खराब है। रोज-रोज हत्या, बलात्कार, डकैती, अपहरण हो रहे है। कहीं भी सरकारी कार्यालय में चले जाएं बिना लेन-देन के कोई काम नहीं हो रहा है। इसलिए जनता बदलाव चाहती है। इस बार लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में बदलाव होगा। उसी तरह से मध्यप्रदेश सहित अन्य भाजपा शासित प्रदेश से भाजपा की विदाई तय है। पार्टी नेताओं से संगठन की मजबूती के लिए जनसंपर्क, सदस्यता के साथ जनता के सवाल पर आंदोलन खड़ा करने की अपील की।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें