Move to Jagran APP

कांग्रेस ने कहा: बिहार में किसानों की हालत दयनीय, भाजपा सरकार जुमलेबाजों की सरकार

पीएम ने युवाओं से नौकरी देने तथा किसानों की आय दोगुनी करने का झूठा वादा किया है। 98 प्रतिशत किसानों के धान की फसल को आधे दाम पर बेच दिया गया।

By Ajit KumarEdited By: Published: Mon, 18 Mar 2019 03:26 PM (IST)Updated: Mon, 18 Mar 2019 03:26 PM (IST)
कांग्रेस ने कहा: बिहार में किसानों की हालत दयनीय, भाजपा सरकार जुमलेबाजों की सरकार

समस्तीपुर, जेएनएन। किसान खेत में हल चलाकर लोगों का पेट भरते हैं और जवान सरहद पर देशवासियों की सुरक्षा करते हैं। लेकिन भाजपा की गलत नीतियों के कारण देश में जवान व किसानों की हालत दयनीय है। उक्त बातें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव वीरेंद्र सिंह राठौर ने कही। वे स्थानीय राजकीय जगदीश मध्य विद्यालय शंभूपट्टी प्रांगण में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। कहा कि बिहार में किसानों की हालत दयनीय है। भाजपा सरकार जुमलेबाजों की सरकार है। 

loksabha election banner

   पीएम नरेंद्र मोदी ने युवाओं से नौकरी देने तथा किसानों की आय दोगुनी करने का झूठा वादा किया है। 98 प्रतिशत किसानों के धान की फसल को आधे दाम पर बेच दिया। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी किसानों की दिशा और दशा बदलने के लिए कृत संकल्पित हैं। प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कहा कि कांग्रेस सरकार गरीबों की हितैषी है। बिहार की जनता जागरूक है।

   मौके पर पूर्व जिला पार्षद हीरा सिंह, रामप्रवेश चौधरी समेत छह लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान प्रदेश कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. समीर कुमार सिंह, नवनीत जयपुरिया, श्याम सुंदर सिंह, धीरज, डॉ. अशोक कुमार, पूर्व विधायक चंद्रबली ठाकुर, जिलाध्यक्ष अबू तमीम, रामकलेवर ङ्क्षसह, छत्रपति यादव, रंजू कुमारी, तरूण कुमार, अखलाकुर रहमान समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.