बीबीगंज में पूर्व कलेक्ट्रेट कर्मी की हत्या के विरोध में हंगामा, सड़क जाम Muzaffarpur News
मंगलवार की रात रिटायर्ड कलेक्ट्रेट कर्मचारी रवींद्रनाथ तिवारी (68) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इसके विरोध में बुधवार की सुबह से ही लोगों ने बीबीगंज एनएच को जाम कर दिया।
मुजफ्फरपुर, जेएनएन। सदर थाना क्षेत्र के बीबीगंज सुभाष नगर इलाके में मंगलवार की रात रिटायर्ड कर्मचारी रवींद्रनाथ तिवारी (68) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के विरोध में आक्रोशित परिजन और लोगों ने बुधवार की सुबह से ही बीबीगंज एनएच को जाम कर दिया। टायर जलाकर प्रदर्शन किया, लोगों ने जमकर बवाल काटा।
बता दें कि मंगलवार की रात घटना के बाद लोग आक्रोशित हो गए थे। उन लोगों ने हंगामा किया। सूचना पर पहुंची सदर थाने की पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई का भरोसा देकर शव को पोस्टमार्टम में भेजा। पुलिस का कहना था कि आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की गई, लेकिन सभी आरोपित घर से फरार थें। प्रारंभिक जांच में आपसी व भूमि विवाद में घटना को अंजाम देने की बात सामने आई है। परिजन के बयान पर केस दर्ज किया जाएगा। बताया गया कि उक्त मोहल्ले में पड़ोसी से उनका का विवाद हुआ। इसी में घर पर चढ़कर उनकी पिटाई कर दी गई। सिर में गंभीर चोट आई। उन्हें इलाज के लिए ले जाया गया, लेकिन चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मामले में परिजन ने तीन लोगों को नामजद करते हुए पुलिस को बयान दिया है। पूछताछ में पता चला कि रवींद्र मूल रूप से करजा थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। वे कलेक्ट्रेट से रिटायर्ड हुए थे।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप