विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

140.95 करोड़ से बना मेगा लेदर क्लस्टर, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन, 3 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

Published: Thu, 15 Oct 2026 12:33 PM (GMT+05:30)

Mahwal Leather Park Muzaffarpur: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुजफ्फरपुर के महवल में 140.95 करोड़ रुपये की लागत से बने 'मेगा ...और पढ़ें

महवल मे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मेगा लेदर क्लस्टर का किया उद्घाटन। फोटो सौ. जागरण

महवल मे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मेगा लेदर क्लस्टर का किया उद्घाटन। फोटो सौ. जागरण 

HighLights

  1. सीएम सम्राट चौधरी ने मेगा लेदर क्लस्टर का उद्घाटन किया।

  2. 140.95 करोड़ की लागत से बना, 3000 रोजगार देगा।

  3. छोटे उद्यमियों को अत्याधुनिक कॉमन फैसिलिटी सेंटर का लाभ।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Mahwal Leather Park Muzaffarpur: जिले के मोतीपुर स्थित महवल में गुरुवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 140.95 करोड़ रुपये की लागत से बने 'मेगा लेदर, फुटवियर एंड एक्सेसरीज क्लस्टर' का विधिवत उद्घाटन किया।

बेला के बाद मुजफ्फरपुर जिले में यह दूसरा बड़ा लेदर क्लस्टर है। उद्घाटन समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने पार्क और विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का भ्रमण किया तथा औद्योगिक इकाइयों को शेड व भूमि आवंटन पत्र भी सौंपे।

करीब 3 हजार लोगों को सीधे रोजगार

इस मेगा लेदर क्लस्टर के शुरू होने से क्षेत्र के लगभग 3 हजार लोगों को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। इसके साथ ही 'प्लग एंड प्ले' इंडस्ट्रियल बिल्डिंग में स्थापित आधुनिक ट्रेनिंग सेंटर के माध्यम से स्थानीय युवाओं और महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप लेदर व फुटवियर डिजाइनिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

प्रशिक्षण के बाद अभ्यर्थियों को यहीं की कंपनियों में रोजगार मिलने से स्थानीय स्तर पर पलायन पर भी अंकुश लगेगा।

छोटे उद्यमियों को मिलेगा लाभ

परियोजना की सबसे प्रमुख विशेषताओं में शामिल 'कॉमन फैसिलिटी सेंटर' (CFC) छोटे और मझोले उद्यमियों (MSMEs) के लिए बेहद लाभदायक साबित होगा।इस केंद्र में अत्याधुनिक और महंगी मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं, जिनका उपयोग उद्यमी नाममात्र के शुल्क पर कर सकेंगे।

इससे छोटे उद्यमियों को अलग से भारी पूंजी निवेश कर मशीनें खरीदने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और उत्पादन लागत भी कम होगी। 

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर के महवल में आज मेगा लेदर पार्क का उद्घाटन करेंगे सीएम, खुलेंगे रोजगार के द्वार