Move to Jagran APP

चुनावी सभा में बोले नीतीश- 13 साल से न्याय के साथ कर रहे विकास

मुख्यमंत्री ने सोमवार को साहेबगंज और मैनाटांड़ चुनावी सभा को किया संबोधित। कहा कि अब घर-घर में जल रहा बल्ब लालटेन की कोई जरूरत नहीं।

By Ajit KumarEdited By: Published: Mon, 06 May 2019 06:53 PM (IST)Updated: Mon, 06 May 2019 06:53 PM (IST)
चुनावी सभा में बोले नीतीश- 13 साल से न्याय के साथ कर रहे विकास
चुनावी सभा में बोले नीतीश- 13 साल से न्याय के साथ कर रहे विकास

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को सुदृढ बनाया तथा विश्व में भारत का मान बढ़ाया। अब घर- घर में बल्ब जल रहा है, इसलिए लालटेन की कोई आवश्यकता नहीं है। साहेबगंज उच्च विद्यालय मैदान में सोमवार को एनडीए की सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उपरोक्त बातें कहीं। कहा कि बिहार में पुल व सड़क के लिए 50 हजार करोड़ की योजना को मंजूरी मिली है। नरेंद्र मोदी ने बिहार के पिछड़ेपन को दूर करने का संकल्प लिया है।  एनडीए देश के विकास के नाम पर वोट मांग रहा है।
 कहा कि वे 13 वर्षों से काम कर रहे हैं। आज बिहार में कानून का राज चल रहा है। नारी सशक्तिकरण के मद्देनजर महिलाओं को 50 फीसद का आरक्षण मिला। आज एक लाख से अधिक महिलाएं जनप्रतिनिधि बनकर समाज का प्रतिनिधित्व कर रही हंैं। वर्ष 2017 में विश्व बैंक से ऋण लेकर साढ़े आठ लाख स्वयं सहायता समूह बनाया तथा जीविका का गठन किया। लाखों की संख्या में महिलाएं स्वावलंबी बनकर परिवार के आर्थिक पक्ष को मजबूत कर रही हैं।
 परिवार में कल तक कलह था आज लोगों का विकास हो रहा है। देश का औसत विकास दर सात फीसद है। जहां बिहार का औसत विकास 11.3 फीसद चल रहा है। महादलित तथा अल्पसंख्यक बस्ती में गरीब बच्चों की पढ़ाई टोला सेवक तथा तालिमी मरकज के माध्यम से प्रारंभ कराई। पहले किसान डीजल जलाकर सिंचाई करते थे, अब हम किसानों को अलग से बिजली का कनेक्शन दे रहे हैं। इससे 100 की जगह 5 रुपये में सिंचाई होगी। घर- घर नल का शुद्ध पेयजल तथा गली- गली में पक्की नाली बनाने का कार्य तेजी से चल रहा है। खुले में शौच से मुक्ति के लिए  घर- घर शौचालय बनाए जा रहे हैं। सेवा हम कर रहे हैं और मेवा पाने को लेकर कुछ लोग घूम रहे हैं। उनसे सावधान रहने की नसीहत दी।
 अध्यक्षता रामानंद राम ने की जबकि संचालन पूर्व विधायक राजू कुमार सिंह राजू ने किया। सभा को राजग उम्मीदवार वीणा देवी, विधायक अशोक चौधरी, एमएलसी दिनेश प्रसाद सिंह, विजय सहनी, हरिओम कुशवाहा, सजल झा, गणेश भारती, ठाकुर हरिकिशोर सिंह, रामनरेश मालाकार,  डॉ. मीरा कौमुदी, चंद्रिका साहु, पूर्व मुखिया माहेश्वरी सिंह, शैलेश कुमार शैलू, मुकेश जायसवाल, सुग्रीव राय, नागा खां ने भी संबोधित किया।

loksabha election banner

प्रधानमंत्री मोदी ने देश का स्वाभिमान बढ़ाया

बेतिया। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि वे पिछले 13 साल से जनता की सेवा बिना भेदभाव के करते आ रहे हैं। उनका लक्ष्य हर इलाके व समाज के हर तबके का न्याय के साथ विकास करना है। मुख्यमंत्री सोमवार को मैनाटांड़ हाईस्कूल के खेल मैदान में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वे काम के आधार पर वोट मांग रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी देश में हर क्षेत्र में काम किया है। गरीबों के लिए हमने कई काम किये।

कहा कि देश का सम्मान बढ़ाने के लिए काम हुआ। आतंकवाद के खिलाफ किसी भी जरूरी कार्रवाई से कोई परहेज नहीं किया गया। सीएम ने कहा कि बिहार में सड़कों के निर्माण के लिए केंद्र सरकार से 50 हजार करोड़ की मदद की है। विकास के लिए ऐसा ही सहयोग मिलता रहे तो बिहार का कोई भी इलाका ऐसा नहीं जो विकास कार्य से अछूता है। हमने लक्ष्य तय किया था कि दूर-दराज के इलाकों से भी राजधानी पटना पहुंचने में छह घंटे से अधिक समय न लगे, जो पूरा हो गया है। अब यह लक्ष्य पांच घंटे का रखा गया है।

 मुख्यमंत्री ने कहा कि लड़कियां स्कूल कम जाती थी। पोशाक योजना शुरू करने के बाद संख्या बढ़ी। नौवीं वर्ग में पूरे बिहार में वर्ष 2008 में एक लाख 70 हजार ही लड़कियां पढ़ती थी। साइकिल योजना की शुरुआत होने के बाद समाज में बदलाव आया। अब लगभग नौ लाख की संख्या नौवीं वर्ग में हो गयी। नीतीश कुमार ने कहा- सात निश्चय की शुरुआत कर स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना चलाई। राज्य सरकार शिक्षा वित्त निगम बना दिया है। उच्च शिक्षा के लिए चार लाख तक की सहायता राशि दी जा रही है। कुशल युवा कार्यक्रम की शुरुआत की गयी। भाषा कौशल व व्यवहार कौशल का ज्ञान दिया जा रहा है।हर प्रकार की मदद कॉलेज, विश्वविद्यालय को दिया जा रहा है।सबको पढऩे के लिए प्रेरित करे और स्कीम का लाभ लें।

 वहीं गन्ना व अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री खुर्शीद उर्फ फिरोज अहमद ने लोगों को कहा कि अभी पूरे बिहार में विकास की गंगा बह रही है। केंद्र में नरेंद्र भाई मोदी की सरकार बनाने के लिए आप सभी एकजुट हो। विकास के साथ-साथ सुरक्षा भी देने का काम एनडीए की सरकार कर रही है। वहीं पूर्व विधायक दीलिप वर्मा ने भी स्थानीय मुद्दों को उठाते हुए कहा कि एनडीए के कार्यकाल में काफी विकास हुआ है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.