विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शिया वक्फ की जायदाद पर सोगरा वक्फ स्टेट का दावा

By JagranEdited By:
Published: Wed, 19 Jul 2017 01:38 AM (IST)

पक्की सराय कर्रार की बाड़ी स्थित सोगरा वक्फ (शिया) की जायदाद पर सोगरा वक्फ स्टेट के मोतवल्ली एसएम शरफ ने अपना दावा ठोका है।

शिया वक्फ की जायदाद पर सोगरा वक्फ स्टेट का दावा
शिया वक्फ की जायदाद पर सोगरा वक्फ स्टेट का दावा

मुजफ्फरपुर । पक्की सराय कर्रार की बाड़ी स्थित सोगरा वक्फ (शिया) की जायदाद पर सोगरा वक्फ स्टेट के मोतवल्ली एसएम शरफ ने अपना दावा ठोका है। मंगलवार को उन्होंने कहा कि उक्त जमीन किराए पर दी गई थी। इसका पुख्ता दस्तावेज उनके पास है। जमीन शिया वक्फ स्टेट के नाम कैसे हुई इसकी पड़ताल की जा रही है। उन्होंने कहा कि 10 अप्रैल 1893 में सैयद हकीम अबदुल जलील को किराए पर दी गई थी। उस समय उसका किराया महज दो रुपये था। उसके बाद 1898 में शेख अबदुल रहीम को तीन रुपये महीने किराए पर दिया गया। उन्होंने दावा किया कि उनके पास इसे प्रमाणित करने के पुख्ता दस्तावेज हैं। इसके साथ ही सोगरा वक्फ की करोड़ों की जायदाद जिले में करीब एक दर्जन जगहों पर है। इसमें मकान, जमीन, बाग आदि शामिल हैं। पुराने कागजात के आधार पर सभी का वर्तमान हालात मालूम किया जाएगा। उसके बाद उसे कब्जे में लेने की प्रकिया शुरू होगी। मौके पर वक्फ के जिला दीवान सुमित रंजन, एसएम आबिद अली, जिला शांति समिति सदस्य रेयाज अंसारी आदि मौजूद थे।