Move to Jagran APP

मधुबनी के घोघरडीहा पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, किया स्वतंत्रता सेनानी की प्रतिमा का अनावरण

घोघरडीहा के गड़वा में मुख्यमंत्री ने किया दिवंगत स्वतंत्रता सेनानी अनंत लाल कामत की प्रतिमा का अनावारण। कहा- कुछ लोग कटुता फैलाना चाहते हैं, आप कटुता फैलने न दें।

By Ajit KumarEdited By: Published: Sat, 19 Jan 2019 01:03 PM (IST)Updated: Sat, 19 Jan 2019 01:03 PM (IST)
मधुबनी के घोघरडीहा पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, किया स्वतंत्रता सेनानी की प्रतिमा का अनावरण
मधुबनी के घोघरडीहा पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, किया स्वतंत्रता सेनानी की प्रतिमा का अनावरण
मधुबनी, जेएनएन। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोगों से समाज में भाईचारा एवं सछ्वाव का वातावरण बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग समाज में कटुता फैलाना चाहते हैं, लेकिन आप कटुता फैलने न दें। सीएम ने दूसरे धर्मों के प्रति भी सम्मान का भाव रखने का आह्वान किया। कहा कि समाज में शांति व सहिष्णुता बरकरार रहने से ही विकास योजनाओं का लाभ उठाया जा सकता है।
 सीएम शनिवार को नीतीश कुमार शनिवार को जिले के घोघरडीहा प्रखंड क्षेत्र स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय गड़वा के प्रांगण में अनंत जीवन ज्योति संस्थान के तत्वावधान में दिवंगत स्वतंत्रता सेनानी अनंत लाल कामत के 108 वें जयंती समारोह के अवसर पर आयोजित प्रतिमा अनावरण समारोह को संबोधित कर रहे थे।
 इस अवसर पर उन्होंने मध्य विद्यालय, गड़वा को जमा दो उच्च विद्यालय में उत्क्रमित करने की भी घोषणा की। इससे पूर्व सीएम ने दिवंगत स्वतंत्रता सेनानी अनंत लाल कामत की प्रतिमा का अनावरण किया। स्व. कामत के पुत्रों द्वारा इस मौके पर सीएम का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम में अनंत लाल कामत की भूमिका की
चर्चा की। कहा कि वे नमक सत्याग्रह आंदोलन, विदेशी वस्त्रों का बहिष्कार आंदोलन, भारत छोड़ो आंदोलन में सक्रिय रहे थे। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान नेपाल के हनुमाननगर के जेल में बंद राम मनोहर लोहिया व जेपी को छुड़वाने गए दल में भी अनंत लाल कामत शामिल थे। विनोवा भावे के भू-दान आंदोलन से भी जुड़े थे।
 वहीं सीएम ने पोशाक व साइकिल योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि इससे लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा मिला है। वर्ष 2007 में जहां पूरी बिहार में नौवीं कक्षा में छात्राओं की संख्या 1.70 लाख से भी कम थी वहीं अब यह संख्या बढ़कर नौ लाख हो गई है। शहरी निकायों व पंचायती राज व्यवस्था में महिलाओं के लिए 50 फीसद आरक्षण का प्रावधान किए जाने से महिलाओं में नेतृत्व क्षमता बढ़ी है।
 घर से बाहर निकलकर महिलाएं जनसेवा के कार्य से जुडऩे लगी हैं। उन्होंने कहा कि सभी क्षेत्रों में विकास हो रहे हैं। हर घर बिजली पहुंचा दी गई है। उन्होंने लोगों से बेटों के साथ-साथ बेटियों को भी खूब पढ़ाने का आह्वान किया। कहा कि इंटरमीडिएट उत्तीर्ण करने वाली अविवाहित लड़की को 10 हजार रुपये तो स्नातक उत्तीर्ण करने वाली लड़की को 25 हजार रुपये दिए जाएंगे।
 राज्य पुरस्कार से पुरस्कृत शिक्षक नागेन्द्र यादव के संचालन में आयोजित जनसभा में धन्यवाद ज्ञापन पूर्व विधान पार्षद उदयकांत चौधरी ने किया। जबकि झंझारपुर सांसद वीरेन्द्र कुमार चौधरी, विधायक गुलजार देवी व लक्ष्मेश्वर राय, विधान पार्षद दिलीप कुमार चौधरी ने भी समारोह को संबोधित किया। रामनरेश कामत ने दिवंगत स्वतंत्रता सेनानी अनंत लाल चौधरी की जीवनी पर प्रकाश डाला।
 समारोह में पूर्व विधान पार्षद विनोद कुमार सिंह, पूर्व विधायक सतीश कुमार साह, जदयू जिलाध्यक्ष अब्दुल कैयूम, युवा जदयू जिलाध्यक्ष संजीव कुमार झा मुन्ना, महिला जदयू जिलाध्यक्ष संगीता ठाकुर, जदयू पंचायती राज जिलाध्यक्ष विक्रमशीला देवी, जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष उपेन्द्र सहनी समेत कई जदयू नेता भी मौजूद थे। इससे पूर्व सीएम को नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा मखाना माला, मधुबनी पेंटिंग, पाग-दोपटा आदि से स्वागत किया गया।
 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.