उत्तर बिहार में अगले 48 घंटे तक बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी Muzaffarpur News
उत्तर बिहार में 6 अक्टूबर तक मानसून के सक्रिय रहने की संभावना है। येलो अलर्ट का मानक 7.5 मिमी से 15 मिमी तक एक दिन में वर्षा होने का है।
मुजफ्फरपुर, जेएनएन। अगले 48 घंटे तक उत्तर बिहार में बारिश के आसार है। इस संबंध में येलो अलर्ट जारी हुआ है। गुरुवार को मौसम सुहावना रहा। न्यूनतम तापमान में 2.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि रही। वहीं अधिकतम में 1 डिग्री की वृद्धि हुई है। येलो अलर्ट का मानक 7.5 मिमी से 15 मिमी तक एक दिन में वर्षा होने का है।
उत्तर बिहार में 6 अक्टूबर तक मानसून के सक्रिय रहने की संभावना है। अगले 48 घंटे का केंद्रीय मौसम विभाग से येलो अलर्ट जारी हुआ है। इस अवधि में उत्तर बिहार के किसी भी क्षेत्र में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। जैसे पिछले माह अधिकतम बारिश मैदानी क्षेत्र वैशाली व मुजफ्फरपुर में हुई। तराई क्षेत्रों में अपेक्षाकृत कम बारिश हुई थी।
गुरुवार को अधिकतम तापमान 30. 5 डिग्री एवं न्यूनतम 24.5 डिग्री रहा। पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 2.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इससे दिन में गर्मी का अहसास हुआ।