International Yoga Day : रामकृपाल यादव ने कहा - स्वास्थ्य के लिए रामबाण है योग
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने मुजफ्फरपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि योग कर स्वस्थ और निरोग रहा जा सकता है।
मुजफ्फरपुर [जेएनएन]। केंद्रीय पेयजल एवं स्वच्छता राज्यमंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि आज लोग भाग दौड़ की जिदंगी बिता रहे है। पर्यावरण की भी समस्या है। खान-पान की वजह से लोग बीमारियों को न्योता दे रहे हैं। एेसे में योग स्वस्थ रहने के लिए उत्तम तरीका है। इसे जीवन में उतार कर स्वस्थ रहा जा सकता है।
मन की शांति एवं स्वस्थ रहने के लिए योग रामबाण साबित हो रहा है। वे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्थानीय जिला स्कूल मैदान में दैनिक जागरण व पतंजलि योग समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित योग शिविर को संबोधित कर रहे थे।
कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री, दैनिक जागरण मुजफ्फरपुर के जीएम बीके दूबे, विधायक केदार गुप्ता ने किया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व बाबा रामदेव ने जो योग के माध्यम से लोगों को जोड़ने का काम किया है वह सराहनीय है। योग से जुड़कर हजारों लोग स्वस्थ हो रहे हैं। उन्हें नया जीवन मिल रहा है।
International yoga Day : नहीं पहुंचे नीतीश के मंत्री, कुर्सियां रह गईं खाली
सरकार के संरक्षण में मेरिट घोटाला
केंद्रीय पेयजल एवं स्वच्छता राज्यमंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि टाॅपर घाटाला से बिहार शर्मशार हुआ है।देश में सूबे की छवि खराब हुई है। यहां वैसे भी गरीब के बच्चे है जो अपनी मेघा के बल पर आगे बढ़ते है। आइआइटी में जो बच्चे निकले हैं उन में से अधिकतर यहां के हैं। यहां वैसे भी बच्चे हैं और ऐसे भी है। अच्छाई बुराई की वजह से दब जाती है। टाॅपर घोटाला हुआ उस वक्त पता नहीं सरकार कहां सोई हुई थी।
उन्होंने कहा कि बोर्ड के पूर्व चेयरमैन ने भ्रष्टाचार कर टाॅप कराने का काम किया है।इसमें शामिल सभी सरकार के नाॅमिनिज थे। जदयू की पूर्व एमएलए व उनके पति बोर्ड के पूर्व चेयरमैन सभी सीएम के करीबी थे। इससे पता चलता है कि सरकार के संरक्षण में ही यह सब कारोबार फलफूल रहा था। इससे बिहार की बदनामी हो रही थी।
International Yoga Day : गंगा दर्शन योगाश्रम, जहां से पूरी दुनिया में फैला योग