Move to Jagran APP

HOME MINISTER राजनाथ ने कहा: चार वर्षों में देश से हो जाएगा नक्सलवाद और उग्रवाद का सफाया

भाजपा आने वाले चुनाव में घोषणा नहीं संकल्प पत्र का निर्माण करेगी, इसमें उल्लेखित हर वायदों को भी पूरा करेगी, आज दुनियां में भारत कमजोर नहीं ताकतवर देश के रूप में माना जाता है।

By Ajit KumarEdited By: Published: Sat, 09 Feb 2019 02:50 PM (IST)Updated: Sat, 09 Feb 2019 02:50 PM (IST)
HOME MINISTER राजनाथ ने कहा: चार वर्षों में देश से हो जाएगा नक्सलवाद और उग्रवाद का सफाया

समस्तीपुर, जेएनएन। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि तीन से चार वर्षों में देश से नक्सलवाद और उग्रवाद का सफाया हो जाएगा। आज देश में आंतकी हमले नहीं हो रहे हैं क्योंकि आज भारत जैसे तो तैसा सिखलाता है। प्रतिबंध की धमकी देने से भी देश डरने वाला नहीं है। क्योंकि आज दुनियां में भारत कमजोर नहीं ताकतवर देश के रूप में माना जाता है।
    केंद्रीय मंत्री शनिवार को समस्तीपुर के दलसिंहसराय के बाजार समिति प्रांगण में चार लोकसभा क्षेत्र के शक्ति केंद्र प्रभारी समेत प्रमुख कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। टूटा हुआ मन देश को आगे नहीं बढ़ा सकता है। न्यू इंडिया के निर्माण के लिए समाज के हर वर्ग का सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि गांव के लोगों का दर्द अच्छी तरह समझता हूं। इसलिए आने वाले चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी घोषणा पत्र नहीं बल्कि संकल्प पत्र तैयार करेगी।
    जो लोगों की जनाकांक्षाओं के अनुररूप होगा। इसके हर वायदे को सरकार पूरा करेगी। बिहार के गौरवशाील अतीत की चर्चा करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत के इतिहास को कोई समझना चाहता है तो पहले उसे पहले बिहार के इतिहास को समझना होगा। वह इसलिए क्योंकि बिहार की धरती चंद्रगुप्त, चाणक्य और महाभारत की स्मृतियों से जुड़ी है। विद्यापति, रामधारी सिंह दिनकर और कर्पूरी ठाकुर से जुड़ी है। सीता माता से जुड़ी है।
    मानव से महामानव जो भी बने वह बिहार की धरती से ही बने। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों की हुकुमुत के विरुद्ध 1915 में जो आंदोलन शुरू किया गया उसी की देन है कि पूरा देश आजाद हुआ। 1974 और 75 को याद करते हुए भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आपातकाल के खिलाफ यदि आवाज उठी तो वह आवाज बिहार से ही लोकनायक के नेतृत्व में उठी। परिवर्तन लाने की क्षमता बिहार में है। पिछले चुनाव में आपने यह कर दिखाया है।
    साथ ही यह साबित भी कर दिया कि कांग्रेस के इतर यदि पूर्ण बहुमत की सरकार कोई चला सकता है तो वह भारतीय जनता पार्टी ही है। चाहे वह अटल बिहारी वाजपेयी का हो दौर हो या फिर नरेंद्र भाई मोदी के नेतृत्व में चलने वाली सरकार का और इस सरकार ने यह दिखा दिया कि साढ़े चार वर्षों के दौरान यह देश दुनिया के विकसीत देशाें में सुमार हो गया। उन्होंने विकसित बिहार की भी चर्चा की। यहां चलाए जा रहे शराबंदी समेत अन्य योजनाआों की चर्चा भी की।
    इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई भी दिया। कांगेस की कर्ज माफी पर तंज कसते हुए गृहमंत्री ने कहा कि हमारी पार्टी कर्ज माफी के लिए नहीं बल्कि उनकी माली हालत सुधार करने के लिए प्रयासरत है। इसके लिए ही प्रति किसान 6000 रुपया देने की घोषणा की है। उन्होंने दावा किया कि 2022 तक आते-आते किसानों की आय दोगुनी हो जाएगी। इसके लिए दिल्ली से सीधे पैसा चलेगा और सीधे किसानों गांव के बैंक खाते तक मिल जाएगा।
    कांग्रेस केवल कर्ज माफी की बात करती है लेकिन केंद्र सरकार 75000 करोड़ सीधे किसानों के खाते में भेजनी की योजना बनाई है।   इसके पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि आनेवाले समय में सूबे की चालीस सीट भाजपा जीतेंगी। यह चुनाव इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि केंद्र सरकार ने बहुत जनोपयोगी योजनाएं चलायी जा रही है। उन्होंने तीन मार्च को पटना की एनडीए रैली में अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करते हुए विजय का शंखनाद करने की अपील की।
   सभा को सूबे के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, संगठन मंत्री नागेंद्र जी, सांसद राकेश सिन्हा, प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद नित्यानंद राय ने भी संबोधित किया। सम्मेलन का संचालन प्रदेश महामंत्री सुशील चौधरी ने किया। सम्मेलन में खगड़िया, समस्तीपुर, उजियारपुर और बेगूसराय के शक्ति केंद्र प्रभारी समेत प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.