Move to Jagran APP

कांग्रेस ने कहा-केंद्र सरकार ने देश की जनता को केवल ठगने का काम किया

तीन फरवरी को जन आकांक्षा रैली में भागीदारी का आह्वान, किसानों के लिए संचालित योजनाएं धरातल पर साबित हो रही फिसड्डी।

By Ajit KumarEdited By: Published: Thu, 10 Jan 2019 04:42 PM (IST)Updated: Thu, 10 Jan 2019 05:05 PM (IST)
कांग्रेस ने कहा-केंद्र सरकार ने देश की जनता को केवल ठगने का काम किया
कांग्रेस ने कहा-केंद्र सरकार ने देश की जनता को केवल ठगने का काम किया

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। बिहार और केंद्र सरकार द्वारा अल्पसंख्यक, दलित, किसान के लिए संचालित योजनाएं धरातल पर फिसड्डी साबित हो रही हैं। केंद्र सरकार ने देश की जनता को ठगने का ही काम किया है। सरकार का हर घर को बिजली अभियान भी फ्लॉप साबित होता दिख रहा है। यूरिया के लिए हाहाकार मचा है। किसान परेशान हैं। धान खरीद के नाम पर कागजी खानापूर्ति जारी है। उक्त बातें पूर्व मंत्री सह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अब्दुल जलील मस्तान ने मुशहरी प्रखंड के रोहुआ में कांग्रेस के प्रखंड कार्यालय में 3 फरवरी को होने वाली जन आकांक्षा रैली की सफलता हेतु आयोजित बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कही।

loksabha election banner

    प्रखंड अध्यक्ष कृष्ण मुरारी सिंह ने अंगवस्त्र ओढ़ा कर पूर्व मंत्री का स्वागत किया। मौके पर प्रदेश महासचिव ई संजीव कुमार, जिलाध्यक्ष सूरज दास, मो सोएब, महेश पासवान, कृष्ण मुरारी, रमेश तिवारी, वेद प्रकाश, तारिक नदीम, मो सरफुद्दीन, मो मंजूर, बिंदेश्वर पासवान, श्याम कुमार आदि उपस्थित थे। सकरा प्रखंड की बेरूआडीह पंचायत के योगनीगंगा गांव में कांग्रेस की बैठक हुई जिसमें तीन फरवरी को पटना के गांधी मैदान में आहूत जन आक्रोश रैली में अधिकाधिक भागीदारी का आह्वान किया गया।

   अध्यक्षता कांग्रेस नेता हरिनंदन ठाकुर ने की। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार ने नौजवानों, किसानों, महिलाओं, अल्पसंख्यकों सहित अन्य लोगों को केवल ठगने का काम किया है। मौके पर प्रदेश महसचिव ई. संजीव सिंह, जिलाध्यक्ष सूरज दास, पूर्व उप मुखिया हरिनंदन ठाकुर, राजकिशोर ठाकुर, विरेंद्र ठाकुर, बद्रीनाथ झा, त्रिभुवन झा, महताब आलम, शम्स तबरेज, राजू आदि उपस्थित थे।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.