Move to Jagran APP

Samastipur: कंटेनमेंट जोन से मुक्त हुआ केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, फिर भी नहीं खुल रहा मुख्य द्वार

डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा को 15 मई से कंटेनमेंट जोन की श्रेणी से हटा दिया गया। इसके बाद विवि के मुख्य द्वार को खोला जा सकता था लेकिन मुख्य द्वार अभी तक बंद है। लोगों को आवागमन में हो रही परेशानीअस्पतालडाकघर थाना का भी है मुख्य द्वार।

By Murari KumarEdited By: Published: Sat, 05 Jun 2021 05:41 PM (IST)Updated: Sat, 05 Jun 2021 05:41 PM (IST)
Samastipur: कंटेनमेंट जोन से मुक्त हुआ केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, फिर भी नहीं खुल रहा मुख्य द्वार
डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा। फाइल फोटो

पूसा (समस्तीपुर), जासं। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में बीते 31 मार्च को कोरोना संक्रमितों की संख्या में अचानक इजाफा होने के बाद विवि परिसर को कंटेनमेंट जोन घोषित कर मुख्य द्वार बंद कर दिया गया था। संख्या कम होने के बाद इस परिसर को 15 मई से कंटेनमेंट जोन की श्रेणी से हटा दिया गया। इसके बाद विवि के मुख्य द्वार को खोला जा सकता था, लेकिन मुख्य द्वार अभी तक बंद है। विवि का मुख्य द्वार बंद रहने से लोगों को अनेकों कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। अनुमंडलीय अस्पताल पूसा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, प्रखंड मुख्यालय, थाना आदि स्थलों पर जाने का यह मुख्य मार्ग है।

loksabha election banner

 इसके बंद रहने से लोगों में विश्वविद्यालय प्रशासन के प्रति नाराजगी है। एम्बुलेंस या किसी प्रकार की दुर्घटना के बाद लोगों को 2-3 किमी घूम कर दूसरे रास्ते से अस्पताल जाना पड़ता है। यदि दुर्घटना में गंभीर रूप से कोई व्यक्ति घायल है तो उसे अस्पताल पहुंचने में अत्यधिक समय लगता है। इससे घायल व्यक्ति के लिए खतरा बना रहता है। यही समस्या अस्पताल जाने वाली गर्भवती महिलाओं के साथ है। उन्हें भी घूम कर अधिक दूरी तय करके वहां पहुंचना पड़ता है। इन परेशानियों की अनदेखी कर विश्वविद्यालय आज भी मुख्य द्वार खोलने को तैयार नहीं है। भाकपा माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने कहा कि जब विवि के कुलपति द्वारा यह कहा जा चुका है कि विश्वविद्यालय परिसर पूर्णता कोरोना से मुक्त हो गया है ऐसे में लोगों की समस्याओं को दूर करना विश्वविद्यालय की प्राथमिकता होनी चाहिए ,ना कि उनकी परेशानी बढ़ाना। माले नेता ने शीघ्र विश्वविद्यालय प्रशासन से मुख्य द्वार खोलने की मांग की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.