विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अरविंद केजरीवाल पर बिहार में मुकदमा, बिहारियों को अपमानित करने का अारोप

By Rajesh ThakurEdited By:
Published: Tue, 01 Oct 2019 04:31 PM (GMT+05:30)Updated: Wed, 02 Oct 2019 09:19 AM (GMT+05:30)

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बिहार में मुकदमा किया गया है। मंगलवार को बिहार के मुजफ्फरपुर सीजेएम कोर्ट में केजरीवाल के खिलाफ परिवाद दायर किया गया है।

अरविंद केजरीवाल पर बिहार में मुकदमा, बिहारियों को अपमानित करने का अारोप
अरविंद केजरीवाल पर बिहार में मुकदमा, बिहारियों को अपमानित करने का अारोप

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। आम आदमी पार्टी (AAP) के मुखिया व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के खिलाफ बिहार में मुकदमा किया गया है। मंगलवार को बिहार के मुजफ्फरपुर सीजेएम कोर्ट (Muzaffarpur CJM Court) में केजरीवाल के खिलाफ परिवाद दायर किया गया है। दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर विवादित बयान देने का आरोप है। परिवाद में केजरीवाल के दो बयानों पर आपत्ति जताई गई है। पहला, बिहार के लोगों पर विवादित बयान है और दूसरा, भाजपा सांसद व दिल्‍ली के प्रदेश अध्‍यक्ष मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) को लेकर है। 

जानकारी के अनुसार बिहार के लोगों के संबंध में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के दिए गए बयान पर सीजेएम कोर्ट में परिवाद दाखिल किया गया है। उन्होंने कहा था कि 500 रुपये खर्च कर बिहार के लोग पांच लाख का मुफ्त इलाज कराने दिल्ली आ जाते हैं। यह परिवाद अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने दाखिल किया है। सीजेएम ने इसकी सुनवाई के लिए 23 अक्टूबर की तारीख मुकर्रर की है।

परिवाद में आरोप लगाया गया है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री ने बिहारियों को अपमानित करने के लिए इस तरह का बयान दिया है। परिवाद में यह भी कहा गया है कि केजरीवाल ने यह भी बयान दिया था कि दिल्ली में एनआरसी लागू होने पर सबसे पहले दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी को दिल्ली छोड़ना होगा। केजरीवाल के इस बयान को भी बेहद आपत्तिजनक कहा गया है। उनका यह बयान विभिन्न समाचार चैनलों पर प्रसारित व समाचारपत्रों में प्रकाशित हुआ था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।