Muzaffarpur Flood News : 14 दिनों के बाद खतरे के निशान से नीचे आई बूढ़ी गंडक, जिले में यह है बाढ़ की स्थिति
Muzaffarpur Flood News गायघाट के बोराबारी में लखनदेई नदी का जलस्तर खतरे के निशान 42.00 मीटर से 1.14 मीटर उपर 43.14 मीटर दर्ज किया गया है।
मुजफ्फरपुर, जेएनएन। Muzaffarpur Flood News : जिले में 14 दिन के बाद बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे आया है। जबकि, बागमती और लखनदेई नदी अब भी खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। बुधवार को सिकंदरपुर में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर खतरे के निशान 52.53 मीटर से 13 सेमी नीचे 52.40 मीटर दर्ज किया गया। मुरौल के दलौल घाट में बूढ़ी गंडक का जलस्तर खतरे के निशान 48.25 मीटर से 1.65 मीटर ऊपर 49.90 मीटर और अहिरवलिया में खतरे के निशान 59.62 से 1.68 मीटर नीचे 57.46 मीटर दर्ज किया गया। कटौझा में बागमती का जलस्तर खतरे के निशान से 1.07 सेमी ऊपर 54.80 मीटर और बेनीबाद में खतरे के निशान 48.68 मीटर से 0.78 सेमी ऊपर 49.45 मीटर दर्ज किया गया। गायघाट के बोराबारी में लखनदेई नदी का जलस्तर खतरे के निशान 42.00 मीटर से 1.14 मीटर उपर 43.14 मीटर दर्ज किया गया है। रेवाघाट में गंडक नदी का जलस्तर 53.62 मीटर व कुढऩी के शाहपुर मरीचा में नून नदी का जलस्तर 48.70 मीटर दर्ज किया गया है।