विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 14, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Board 12th Result: परीक्षार्थियों का इंतजार खत्म...आज जारी हो सकता परिणाम

By Ajit KumarEdited By:
Published: Mon, 14 Mar 2022 06:16 AM (IST)Updated: Mon, 14 Mar 2022 09:30 AM (IST)

BSEB Bihar Board 12th/Intermediate Result 2022 बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2022 में शामिल हुए परीक्षार्थियों को रिजल्ट का बेसब्री से ...और पढ़ें

विगत आठ मार्च को ही कापी मूल्यांकन का काम पूरा हो गया था। फाइल फोटो
विगत आठ मार्च को ही कापी मूल्यांकन का काम पूरा हो गया था। फाइल फोटो

मुजफ्फरपुर, आनलाइन डेस्क। बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट व मैट्रिक परीक्षा का आयोजन व रिजल्ट का प्रकाशन हर वर्ष रिकार्ड समय में करता आ रहा है। यदि सबकुछ अपेक्षा के अनुसार ही चलता रहा तो इस वर्ष भी यह परंपरा बरकरार रहने की उम्मीद की जा रही है। विगत आठ मार्च को इंटरमीडिएट की कापियों का मूल्यांकन पूरा हो गया। उसके बाद की प्रक्रिया को युद्ध स्तर पर किया जा रहा है।  बोर्ड की अोर से दी गई जानकारी के अनुसार रिजल्ट तैयार कर लिया गया है। इसे आज यानी 16 मार्च 2022 को जारी किया जा सकता है। 

नई तकनीक की मदद से काम

इंटरमीडिएट परीक्षा का आयोजन इस वर्ष एक से 14 फरवरी 2022 के बीच किया गया था। उसके बाद से ही मुजफ्फरपुर के 56 हजार समेत पूरे राज्य के 16 लाख 48 हजार परीक्षार्थियों को परीक्षा परिणाम के घोषित होने का बेसब्री से इंतजार है। इस दिशा में बोर्ड की आेर से भी लगातार सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। वीक्षकों की कमी के बावजूद समय पर मूल्यांकन के काम काे पूरा कराया गया। इस बार बोर्ड ने नई तकनीक पर काम शुरू किया। इसके तहत मूल्यांकन कार्य के साथ ही साथ टैबलेशन का काम भी चल रहा था। जिस केंद्र पर जितनी कापियां जांची जा रही थीं उसके अंक उसी दिन आनलाइन अपलोड कर दिए गए थे। इस वजह से टैबलेशन के काम में लगने वाला समय बच गया। मूल्यांकन खत्म होते ही मेरिट लिस्ट तैयार करने की दिशा में सभी जुट गए थे।

16 मार्च 2022 को जारी हो सकता परिणाम

बिहार बोर्ड की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार बुधवार यानी 16 मार्च 2022 को यह परीक्षा परिणाम दोपहर बार तीन बजे जारी किया जा सकता है। उस समय शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी व अन्य वरीय अधिकारियों के मौजूद रहने की उम्मीद की जा रही है। मूल्यांकन का काम संपन्न होते ही बिहार बोर्ड ने मेरिट लिस्ट तैयार किया और इसके बाद वैरिफिकेशन का काम हुआ। मुजफ्फरपुर के आठ बच्चों के बारे में जानकारी बोर्ड की ओर से मांगी गई थी। इसके बाद कुछ बच्चों को साक्षात्कार के लिए पटना भी बुलाया गया था। पहले इस बात की आशंका प्रकट की जा रही थी कि होली की छुट्टी की वजह से इसे माह के अंत में ले जाना पड़े, लेकिन जिस रफ्तार से काम हुआ उसके बाद यह होली से पहले ही संभव हो सका। वैसे परीक्षार्थियों को इस बारे में नवीनतम जानकारी कासिल करने के लिए बिहार बाेर्ड के ट्विटर हैंडल को फालो करते रहना चाहिए। पररीक्षा परिणाम जारी होने के बाद बोर्ड की वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in व biharboardonline.com पर जाना होगा। यहां रोल नंबर व जन्‍मत‍िथ‍ि जैसी जरूरी जानकारी देने के बाद र‍िजल्‍ट हास‍िल क‍िया जा सकता है।