विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बीआरएबीयू के वोकेशनल कोर्स में सोमवार से आनस्पाट नामांकन, छूटे छात्रों को आवेदन का भी मौका

Published: Sun, 22 Nov 2026 08:06 PM (IST)

Bihar University Online Application Portal: बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में वोकेशनल कोर्स के लिए सोमवार से आनस्पाट नामांकन शुरू होगा। ऑनलाइन आवेदन से चूके छात्रों को भी सोमवार और मंगलवार को दोबारा पोर्टल पर आवेदन का मौका मिलेगा।

बीआरएबीयू में लॉ कोर्स में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा की तिथि अभी घोषित नहीं हो सकी है।

बीआरएबीयू में लॉ कोर्स में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा की तिथि अभी घोषित नहीं हो सकी है।

HighLights

  1. सोमवार से वोकेशनल कोर्स में आनस्पाट नामांकन शुरू।

  2. चूके छात्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन पोर्टल फिर खुला।

  3. लॉ और एमएड प्रवेश परीक्षा प्रश्नपत्र के कारण अटकी।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। BRABU Vocational Course Admission 2026: बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में वोकेशनल कोर्स में आनस्पाट नामांकन होगा और पूर्व में ऑनलाइन आवेदन के बावजूद दाखिला नहीं ले पाने वाले विद्यार्थी सोमवार से बुधवार तक कॉलेज में एडमिशन ले सकेंगे।

विश्वविद्यालय की अधिसूचना के साथ ही आवेदन से वंचित विद्यार्थियों के लिए सोमवार और मंगलवार को ऑनलाइन आवेदन का पोर्टल भी दोबारा खोला जा रहा है।

सीसीडीसी प्रो. रजनीश कुमार गुप्ता के आदेश के अनुसार पीजीडीसीए को छोड़कर अन्य सभी वोकेशनल कोर्स में खाली सीटों पर पहले आओ पहले पाओ के आधार पर नामांकन होगा।

2500 से अधिक दाखिला

अब तक मेरिट लिस्ट के जरिए एक दर्जन से अधिक वोकेशनल कोर्स में करीब 2500 से अधिक विद्यार्थियों का नामांकन पूरा हो चुका है। सत्र 2026 में नव नामांकित छात्र छात्राओं के लिए कक्षाओं की शुरुआत भी हो चुकी है।

लॉ और एमएड परीक्षा अटकी

बीआरएबीयू में लॉ कोर्स में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा की तिथि अभी घोषित नहीं हो सकी है और प्रश्न पत्र तैयार नहीं होने से छात्र परेशान हैं।

एमएड की प्रवेश परीक्षा भी प्रश्न पत्र तैयार न होने के कारण अटक गई है और तिथि जारी होने के बावजूद समय पर आयोजन नहीं हो सका। फिलहाल अगली परीक्षा तिथि को लेकर विश्वविद्यालय की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।