विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

BRABU के नए परीक्षा नियंत्रक बने प्रो. गिरिजेश नंदन, दशहरा की छुट्टी के बाद संभालेंगे कार्यभार

By Prashant KumarEdited By: Ajit kumar
Published: Fri, 16 Oct 2026 08:25 PM (GMT+05:30)

BRABU New Examination Controller: बीआरए बिहार विश्वविद्यालय को राजभवन द्वारा प्रो. गिरिजेश नंदन कुमार के रूप में नया परीक्षा नियंत्रक ...और पढ़ें

बीआरएबीयू के नए परीक्षा नियंत्रक प्रो. गिरिजेश नंदन कुमार। फाइल फोटो

बीआरएबीयू के नए परीक्षा नियंत्रक प्रो. गिरिजेश नंदन कुमार। फाइल फोटो 

HighLights

  1. प्रो. गिरिजेश नंदन कुमार बने BRABU के नए परीक्षा नियंत्रक।

  2. राजभवन ने की नियुक्ति, दशहरा बाद संभालेंगे कार्यभार।

  3. छात्रों की समस्याओं का समाधान और समय पर परीक्षा प्राथमिकता।

प्रशांत कुमार, मुजफ्फरपुर। BRABU Examination Controller News: बीआरए बिहार विश्वविद्यालय (BRABU) को नया परीक्षा नियंत्रक मिल गया है।

राजभवन की ओर से प्रो. गिरिजेश नंदन कुमार को बीआरए बिहार विश्वविद्यालय का नया परीक्षा नियंत्रक नियुक्त किया गया है।

राज्यपाल के अतिरिक्त सचिव संजय कुमार ने शुक्रवार को इस नियुक्ति से संबंधित आधिकारिक अधिसूचना जारी करते हुए कुलपति को इसकी जानकारी दी है।

डॉ. अरविंद कुमार की लेंगे जगह

प्रो. गिरिजेश नंदन कुमार इससे पहले तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (TMBU) के रजिस्ट्रार के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

वर्तमान में वह पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में अंग्रेजी विषय के प्राध्यापक हैं। वह निवर्तमान प्रभारी परीक्षा नियंत्रक डॉ. अरविंद कुमार का स्थान लेंगे।

उल्लेखनीय है कि पूर्व परीक्षा नियंत्रक डॉ. राम कुमार के इस्तीफे के बाद से विश्वविद्यालय में यह महत्वपूर्ण पद प्रभार के भरोसे ही चल रहा था।

छात्रों को पहली प्राथमिकता

नवनियुक्त परीक्षा नियंत्रक प्रो. गिरिजेश नंदन कुमार ने बताया कि वह दशहरा की छुट्टियों के बाद अपना कार्यभार संभालेंगे।

उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं को रेखांकित करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं की समस्याओं का त्वरित निपटारा करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

उन्होंने आश्वस्त किया कि कुलपति के कुशल मार्गदर्शन में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का सहयोग लेकर परीक्षाओं को समय पर आयोजित कराने और समयबद्ध तरीके से परिणाम घोषित करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे, ताकि छात्रों को अनावश्यक रूप से विश्वविद्यालय का चक्कर न लगाना पड़े।

यह भी पढ़ें- बीआरएबीयू के विद्यार्थी इनोवेट फॉर भारत 2047 में दिखाएंगे हुनर, नई दिल्ली में होगा आयोजन