विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

BRABU M.Ed Admission 2026: 6 तक करें आवेदन, 22 नवंबर को परीक्षा

Published: Thu, 29 Oct 2026 01:10 PM (IST)

Bihar education updates:बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में सत्र 2026-28 के एमएड कोर्स के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं, जिसकी अंतिम तिथि 6 नवंबर है।

प्रवेश परीक्षा के आधार पर ही सफल अभ्यर्थियों को कॉलेजों में सीट आवंटित की जाएगी।

प्रवेश परीक्षा के आधार पर ही सफल अभ्यर्थियों को कॉलेजों में सीट आवंटित की जाएगी।

HighLights

  1. एमएड सत्र 2026-28 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू।

  2. आवेदन की अंतिम तिथि 6 नवंबर, परीक्षा 22 नवंबर को।

  3. पहले दिन आवेदन लिंक न खुलने से छात्र परेशान।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। BRABU MEd admission: बीआरए बिहार विश्वविद्यालय ( BRABU) में सत्र 2026-28 के तहत एमएड कोर्स में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

छात्र-छात्राएं निर्धारित अंतिम तिथि यानी छह नवंबर तक आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

परीक्षा और एडमिट कार्ड शेड्यूल

विश्वविद्यालय द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आठ नवंबर को एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।

इसके उपरांत, आगामी 22 नवंबर को एमएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। प्रवेश परीक्षा के आधार पर ही सफल अभ्यर्थियों को कॉलेजों में सीट आवंटित की जाएगी।

तीन कॉलेजों में कुल 150 सीटें

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के अंतर्गत कुल तीन कॉलेजों में एमएड की पढ़ाई कराई जाती है। प्रत्येक कॉलेज में 50-50 सीटें उपलब्ध हैं, जिससे कुल सीटों की संख्या 150 है।

इनमें तुर्की बीएड कॉलेज, एलएन मिश्र कॉलेज ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट और विष्णु राजदेव टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज भगवानपुर शामिल हैं।

लिंक न खुलने से छात्र परेशान

उधर, आवेदन प्रक्रिया के पहले दिन बुधवार को वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन का लिंक नहीं खुल सका, जिससे विद्यार्थियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।

छात्र लगातार कॉलेजों और विश्वविद्यालय प्रशासन से संपर्क कर रहे हैं, हालांकि अधिकारियों की ओर से अभी तक कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला है।

यह भी पढ़ें- बीआरएबीयू के विद्यार्थी इनोवेट फॉर भारत 2047 में दिखाएंगे हुनर, नई दिल्ली में होगा आयोजन