विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बीआरएबीयू में अब दो वर्षीय होगा एमसीए कोर्स, विश्वविद्यालय प्रशासन ने दी हरी झंडी

Published: Thu, 02 Jul 2026 10:43 PM (IST)

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में एमसीए पाठ्यक्रम को तीन वर्ष से घटाकर दो वर्ष करने की तैयारी शुरू हो गई है। ...और पढ़ें

मुजफ्फरपुर में पदाधिकारियों के साथ बैठक करते कुलपति। जागरण

मुजफ्फरपुर में पदाधिकारियों के साथ बैठक करते कुलपति। जागरण

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर । बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमसीए का पाठ्यक्रम तीन वर्ष के बजाय दो वर्ष का किए जाने की तैयारी शुरू हो गई है।

गुरुवार को आयोजित सिंडिकेट की बैठक में सदस्यों ने यह मुद्दा उठाया, जिसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसी सत्र से दो वर्षीय एमसीए पाठ्यक्रम लागू करने का आश्वासन दिया।

बैठक में सदस्यों ने कहा कि राज्य के अन्य सभी विश्वविद्यालयों में एमसीए का दो वर्षीय पाठ्यक्रम संचालित हो रहा है, जबकि बीआरएबीयू में अब भी तीन वर्षीय कोर्स जारी है।

इस पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि आर्डिनेंस और रेगुलेशन तैयार कर जल्द ही लोकभवन से इसकी स्वीकृति ली जाएगी। साथ ही अन्य विश्वविद्यालयों के पाठ्यक्रम को अपनाने पर भी सहमति बनी।

इससे पहले एकेडमिक काउंसिल की बैठक में चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम की एग्जिट पालिसी, नए यूजी एवं पीजी सिलेबस, आर्डिनेंस-रेगुलेशन समेत आठ प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई शैक्षणिक मुद्दों पर चर्चा की गई।

बैठक में पीजी के एक वर्षीय और दो वर्षीय पाठ्यक्रम के लिए तैयार सिलेबस में एईसीसी और जनरल इलेक्टिव कोर्स का पाठ्यक्रम अब तक नहीं मिलने का मामला भी उठा। सदस्यों ने कहा कि इस संबंध में लोकभवन के समक्ष स्थिति स्पष्ट की जाएगी। इसके अलावा सभी कालेजों में पीजी सेंटर स्थापित करने का सुझाव भी दिया गया।

लोकभवन के निर्देश पर आनन-फानन में बुलाई गई बैठक

मुजफ्फरपुर । लोकभवन की ओर से यूजी और पीजी के नए सिलेबस, आर्डिनेंस-रेगुलेशन, इंटर्नशिप, पीएचडी नीति और एईडीपी पाठ्यक्रम को मंजूरी के लिए विश्वविद्यालयों को भेजा गया है।

इन्हें एकेडमिक काउंसिल और सिंडिकेट से स्वीकृत कर वापस भेजना है। इसी कारण विश्वविद्यालय में तीन दिनों के भीतर दूसरी बार एकेडमिक काउंसिल और शार्ट नोटिस पर सिंडिकेट की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में स्नातक चौथे सेमेस्टर के एईसी-4 के तहत एनएसएस कोर्स स्ट्रक्चर, एसईसी के तहत क्रासवर्ड सिलेबस, आठवें सेमेस्टर के रिसर्च प्रोजेक्ट की गाइडलाइन, एग्जिट प्वाइंट पर इंटर्नशिप की रूपरेखा तथा एईडीपी कोर्स के आर्डिनेंस-रेगुलेशन को भी मंजूरी दे दी गई।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।