विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

BRABU में स्नातक फोर्थ सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि घोषित, 8 से 16 सितंबर तक मौका

By Prashant KumarEdited By: Ajit kumar
Published: Sat, 05 Sep 2026 03:50 PM (IST)

Brabu Ug Exam Form Dates: बीआरए बिहार विश्वविद्यालय ने स्नातक फोर्थ सेमेस्टर परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि 8 से 16 सितंबर तक घोषित की है। कॉलेजों को 18 सितंबर तक यूएमआईएस पोर्टल पर जानकारी अपडेट कर शुल्क जमा करना होगा।

तय समय-सीमा के भीतर परीक्षा शुल्क का विवरण जमा करने वाले कॉलेजों के विद्यार्थियों का ही एडमिट कार्ड जारी होगा। फाइल फोटो

तय समय-सीमा के भीतर परीक्षा शुल्क का विवरण जमा करने वाले कॉलेजों के विद्यार्थियों का ही एडमिट कार्ड जारी होगा। फाइल फोटो

HighLights

  1. स्नातक फोर्थ सेमेस्टर परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि घोषित।

  2. छात्र 8 से 16 सितंबर तक फॉर्म भर सकेंगे।

  3. कॉलेजों को 18 सितंबर तक शुल्क जमा करना अनिवार्य।

प्रशांत कुमार, मुजफ्फरपुर। Brabu 4th Semester Exam Form: बीआरए बिहार विश्वविद्यालय ने स्नातक फोर्थ सेमेस्टर की परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की आधिकारिक तिथि घोषित कर दी है।

विश्वविद्यालय के सत्र 2024-28 के अंतर्गत फोर्थ सेमेस्टर में नामांकित विद्यार्थी आगामी 8 से 16 सितंबर तक अपना परीक्षा प्रपत्र भर सकेंगे। परीक्षा को समय पर कराने के उद्देश्य से विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

पोर्टल पर अपडेट

विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी अंगीभूत और संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्यों को इस संबंध में सख्त निर्देश जारी किए हैं।

कॉलेजों को अपने स्तर से सभी पात्र छात्र-छात्राओं का परीक्षा प्रपत्र यूएमआईएस (UMIS) पोर्टल पर 18 सितंबर दोपहर तीन बजे तक अनिवार्य रूप से अपडेट करना होगा। इस प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की देरी को गंभीरता से लिया जाएगा।

Brabu fourth semester exam form date

शुल्क जमा अनिवार्य

सभी कॉलेजों को 18 सितंबर तक परीक्षा शुल्क के भुगतान (RTGS/NEFT) की जमा रसीद की छायाप्रति विश्वविद्यालय में जमा करनी होगी।

यह रसीद सभी संबंधित विद्यार्थियों की सूची के साथ विश्वविद्यालय की प्रवेश-पत्र शाखा में अनिवार्य रूप से पहुंचानी होगी। परीक्षा शाखा ने स्पष्ट किया है कि कागजात अधूरे रहने पर आगे की प्रक्रिया रोक दी जाएगी।

एडमिट कार्ड चेतावनी

विश्वविद्यालय प्रशासन ने सख्त हिदायत दी है कि तय समय-सीमा के भीतर परीक्षा शुल्क का विवरण जमा नहीं करने वाले कॉलेजों के विद्यार्थियों का एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जाएगा।

प्रवेश-पत्र अटकने की पूरी जवाबदेही संबंधित कॉलेज प्रशासन की होगी। इस सख्त रुख का उद्देश्य परीक्षा संचालन व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी और समयबद्ध बनाना है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।