BRABU स्नातक चौथे सेमेस्टर परीक्षा कार्यक्रम घोषित, 5 अक्टूबर से शुरू होंगी परीक्षाएं
BRABU Graduation Fourth Semester Exam Schedule: बीआरए बिहार विश्वविद्यालय (BRABU) ने स्नातक चौथे सेमेस्टर (सत्र 2024-28) की परीक्षा का विस्तृत ...और पढ़ें

परीक्षा रोजाना दो पालियों में होगी।
HighLights
स्नातक चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं 5 से 15 अक्टूबर तक होंगी।
परीक्षाएं प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की जाएंगी।
लगभग 1.25 लाख छात्र 50 से अधिक केंद्रों पर देंगे परीक्षा।
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। BRABU Graduation Fourth Semester Exam Schedule: बीआरए बिहार विश्वविद्यालय (BRABU) ने स्नातक चौथे सेमेस्टर की परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है।
सत्र 2024-28 में नामांकित विद्यार्थियों के लिए यह परीक्षा 5 अक्टूबर से शुरू होकर 15 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी। विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग ने सोमवार को इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी की।
दो पालियों में परीक्षा
विश्वविद्यालय द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार परीक्षा रोजाना दो पालियों में संपन्न कराई जाएगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी।
एमजेसी (MJC) और एमआईसी (MIC) विषयों की परीक्षा के लिए सभी विषयों को चार अलग-अलग ग्रुपों में बांटा गया है।
10 अक्टूबर तक एमजेसी
एमजेसी विषयों की परीक्षाएं 5 से 10 अक्टूबर तक आयोजित की जाएंगी। इसके बाद 11 अक्टूबर से एमआईसी विषयों की परीक्षा प्रक्रिया शुरू होगी।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि सभी संबंधित कॉलेजों के प्राचार्यों को जारी परीक्षा कार्यक्रम की सूचना भेज दी गई है।
50 से अधिक केंद्र
इस परीक्षा में करीब 1.25 लाख विद्यार्थी शामिल होंगे। विश्वविद्यालय के क्षेत्राधिकार में आने वाले पांच जिलों में सुचारू परीक्षा संचालन के लिए 50 से अधिक केंद्र निर्धारित किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें- एलएस कॉलेज की तरफ बनेगा बीआरए बिहार विश्वविद्यालय का उत्तरी द्वार, सिंडिकेट ने दी मंजूरी
